फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Air India flight from International Airport from 29

इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से एयर इंडिया की नई फ्लाइट 29 मार्च से, टाइमिंग और शेड्यूल जारी

Sat, 14 Mar 2020 03:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 14 Mar 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
New Air India flight from International Airport from 29
एयर इंडिया
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया 29 मार्च को नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही कुछ फ्लाइटों के समय में बदलाव भी किया गया है। वहीं 30 मार्च को अलायन्स एयर चंडीगढ़ से जम्मू के लिए अप-डाउन नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


अलायन्स एयर की यह उड़ान संख्या 9635/36 होगी, जो कि जम्मू से सुबह 09.10 बजे उड़ान भरेगी और 10.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह चंडीगढ़ से 10.50 बजे उड़ान भरेगी और 12.05 बजे जम्मू पहुंचेगी। इसका परिचालन 72 सीटों वाले एक विमान से सप्ताह में 6 दिन ( रविवार को छोड़कर) किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे चंडीगढ़ के क्षेत्र के लोगों के लिए माता वैष्णो देवी जाने के लिए हवाई संपर्क शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही चंडीगढ़ से धर्मशाला की फ्लाइट में परिवर्तन 29 मार्च 2020 से चंडीगढ़ से धर्मशाला का परिचालन सप्ताह में 6 दिन से बढ़ाकर 7 दिन कर दिया गया है। इसके समय में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह फ्लाइट 29 मार्च से धर्मशाला से दोपहर 13.15 बजे उड़ेगी और चंडीगढ़ में 13.55 बजे उतरेगी। इसी तरह चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए 14.35 बजे उड़ान भरेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से अन्य उड़ानें, चंडीगढ़ से दिल्ली, मुंबई, पुणे, नांदेड, कुल्लू, लेह और शारजाह के लिए पहले के निर्धारित समय पर ही उड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed