फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Neither ATM card changed, no PIN number, 50 thousand withdrawn from bank account

न एटीएम कार्ड बदला, न पिन नंबर, बैंक खाते से निकले 50 हजार

Mon, 07 Dec 2020 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Neither ATM card changed, no PIN number, 50 thousand withdrawn from bank account
जीरकपुर। शहर में आए दिन साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है, आरबीआई की चेतावनी के बावजूद लोग अपने बैंक खातों की डिटेल्स, एटीएम पिन समेत अन्य जानकारी दूसरों से बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद साइबर क्राइम की दुनिया के शातिर लोगों के बैंक खातों की जानकारी हासिल कर एटीएम से हजारों रुपये निकालने में कामयाब हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला जीरकपुर के पंचशील एन्क्लेव में रहने वाले एयरफोर्स से सेवानिवृत्त 80 साल के प्रताप सिंह के साथ हुआ। प्रताप सिंह के बैंक खाते से दिल्ली के किसी एटीएम से 50 हजार रुपये निकाले गए हैं, जबकि वह लंबे समय से दिल्ली गए ही नहीं है। साइबर सैल मोहाली को दी शिकायत में प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाते की जानकारी किसी को नहीं दी। इसके बावजूद बीते 5 दिसंबर को दिल्ली के कालका जी इलाके में एटीएम से 10-10 हजार की 4 ट्रांजेक्शंस और 5-5 हजार की दो ट्रांजेक्शंस उनके खाते से हुई हैं।
विज्ञापन

जब उनको इसके मैसेज फोन पर आए तो उन्होंने तुरंत बैंक में जाकर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया।
प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिसंबर को जीरकपुर-पटियाला रोड पर एक टायर की दुकान से अपने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 8 हजार 350 रुपये की ट्रांजेक्शन की थी। उससे पहले चंडीगढ़-अंबाला रोड पर पटियाला चौक के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले थे। मैंने अपने कार्ड की जानकारी या पिन नंबर किसी से साझा नहीं की थी और न ही किसी व्यक्ति की फोन पर कॉल आई, जिसने बैंक खाते से जुड़ी कोई बात की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रताप सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों को इसकी शिकायत दी है। बैंक अपने स्तर पर पता कर रहा है, लेकिन यह मामला इतना आसान नहीं है। साइबर सैल को भी शिकायत दी गई है। इसमें हैरानी की बात यह है कि एक दिन में एटीएम से 25 हजार रुपये से ज्यादा नहीं निकलते, लेकिन प्रताप सिंह के बैंक के खाते से एक ही दिन में 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। सेवानिवृत्त होने के कारण उनके लिए यह बड़ी रकम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed