फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Neighbors intervened in the fight between two brothers and attacked the elder brother with a machete.

Mohali News: दो भाईयों की लड़ाई में घुसे पड़ोसी, बड़े भाई पर गंडासे से हमला किया

Sun, 25 Feb 2024 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Neighbors intervened in the fight between two brothers and attacked the elder brother with a machete.
मोहाली। दो भाईयों की आपस की लड़ाई में घुसकर तीन पड़ोसियों ने बड़े भाई पर गंडासे से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इस हमले में जख्मी का ऊपर वाला होंठ फट गया है। उसे छोटे भाई ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने पुलिस थाने में सूचना दे दी है। जख्मी परमजीत सिंह निवासी गांव चेरी खुमानो ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके घर में छोटा भाई और भाभी भी रहते हैं। भाभी का शरीर में अधरंग होने के कारण छोटा भाई घर पर ही उसकी सेवा करता है। वीरवार शाम उसकी किसी बात पर छोटे भाई से लड़ाई हो गई और दोनों में गाली-गलौज हो गई। तभी पड़ोस में रहने वाले तीन लोग आए, उनके हाथ में गंडासा था और उन्होंने आते ही कहा कि वह गालियां क्यों दे रहे हैं। उसने कहा कि यह हम भाईयों का आपसी मामला है वह बीच में न आएं। इतने में वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद छोटे भाई ने तीनों पड़ोसियों को वहां से जाने के लिए कहा। इतने में उनमें से एक व्यक्ति ने गुस्से में परमजीत के मुंह पर गंडासे से हमला कर दिया। जब दूसरा वार करने लगा तो छोटे भाई ने उसकी गंडासी पकड़ ली। इसके बाद उन्होंने छोटे भाई को भी मारना शुरू कर दिया और इसके बाद उसको धक्का देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

उनके गंडासे के हमले से बड़े भाई के मुंह से खून बहता देख छोटा भाई उसे लेकर खुमानो के सिविल अस्पताल ले गया। यहां से उसकी हालत देखकर डॉक्टरों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसका होंठ फटने के कारण पांच टांके लगाए हैं और शरीर पर अंदरूनी चोटें भी आई हैं। इसकी सूचना उन्होंने डॉक्टर को कहकर पुलिस थाने में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed