{"_id":"606782ae8ebc3ef1095d2670","slug":"nature-park-broken-benches-and-swings-mohali-news-pkl409102447","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों से बने नेचर पार्क बदहाल.. टूट चुके हैं बेंच और झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों से बने नेचर पार्क बदहाल.. टूट चुके हैं बेंच और झूले
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में करोड़ों से बनाए गए 3 नेचर पार्कों की हालत खस्ता हैं। पार्कों के अंदर बेंच व झूले टूटे चुके हैं। जगह-जगह गंदगी फैली है, स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। इन सभी अव्यवस्थाओं को देखते हुए लोगों ने यहां पर आना बंद कर दिया है। वहीं, इस ओर प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए नगर परिषद की ओर से अलग-अलग हिस्सों के अंदर वन विभाग के साथ मिलकर पभात, पीरमुछल्ला और ढकोली क्षेत्र में कुल 3 नेचर पार्कों का निर्माण किया गया। दूसरी ओर, करोड़ों रुपये की लागत से शहर के अंदर बनाए तीनों नेचर पार्कों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। आलम यह है कि पार्क के अंदर जगह-जगह घास उगने लगी है। सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लगे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा।
टूटे झूलों से खेकलर बच्चे हो रहे चोटिल
ढकोली नेचर पार्क के अंदर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इसके साथ ही पार्क के अंदर छोटे बच्चों के लिए लगाए झूले जगह-जगह से टूट चुके हैं। इसके साथ खेलकर बच्चे चोटिल हो रहे हैं। इलाके में कोई खेल स्टेडियम न होने से युवाओं ने नेचर पार्क के अंदर क्रिकेट खेलने के लिए मैदान बना लिया है।
विज्ञापन
-आरके सक्सेना, निवासी ढकोली।
सफाई न होने के कारण उगी है घास
नगर परिषद के अधिकारियों को बलटाना नेचर पार्क के अंदर खराब स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करने की शिकायत दी गई है लेकिन, कोई ध्यान नहीं दिया गया। आलम यह है कि पार्क के अंदर सफाई न होने के कारण जगह-जगह घास उग चुकी है। बैठने के लिए बनाए बेंच टूट चुके हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
-परवीन शर्मा, पूर्व पार्षद, बलटाना
कोट्स :::
पीरमुछल्ला और पभात नेचर पार्क की देखरेख का जिम्मा अभी वन विभाग के पास है। इन्हें अपने अधीन करने के लिए निकाय विभाग को प्रस्ताव भेजा है लेकिन, अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। ढकोली नेचर पार्क को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए जल्द सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।
-सन्दीप तिवारी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
फोटो : कर्मचन्द।