{"_id":"571cf8124f1c1bfa248b552b","slug":"national-agro-fest-in-cgc","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीजीसी झंजेडी में राष्ट्रीय एग्रो फेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजीसी झंजेडी में राष्ट्रीय एग्रो फेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज झंजेड़ी में राष्ट्रीय स्तर के एग्री फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें यूनिवर्सिटियों, कालेजों व स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। सीजीसी के प्रेसिडेंट रछपाल सिंह धलीवाल की अगुवाई में आयोजित किए गए फेस्ट में पंजाब के डायरेक्टर एग्रीकल्चर जसबीर सिंह बैंस मुख्य मेहमान थे।
कृषि से जुडे़ इस फेस्ट में विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं के छात्रों के मध्य क्विज मुकाबले, फ्लावर शो, लाइव फ्लावर डिजाइन, कुदरती रंगोली मुकाबले, फूलों की खूबसूरत माला बनाने का मुकाबला, पोस्टर बनाने के मुकाबले करवाए गए। इसके साथ ही कृषि से जुड़े माडलों की एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इसमें विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं के छात्रों ने माडल पेश किए। इनमें टॉप थ्री माडलों को सम्मानित किया गया। कृषि प्रतिभा से जुडे़ मुकाबलों में बीज क्वालिटी मुकाबले में सीजीसी की नेहा शर्मा, विनोद शर्मा, प्रभजोत कौर व गुरदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि, रंगोली में माता गुजरी कॉलेज की जतिन्द्र कौर, दौलत सिंह, विनोद, शिवानी, मदन लाल व गुरप्रीत सिंह ने बाजी मारी। मुकाबलों के विजेताओं को मुख्य मेहमान बैंस और प्रेसिडेंट रछपाल सिंह धालीवाल ने सम्मानित किया।