फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   nagar parishad, akali dal, derabassi, misbehave, bhupindra saini, mohali

ग्रामीणों ने नगर परिषद के प्रधान पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Wed, 06 Apr 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ डेराबस्सी
ब्यूरो, अमर उजाला/ डेराबस्सी Updated Wed, 06 Apr 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad, akali dal, derabassi, misbehave, bhupindra saini, mohali
अकाली दल वर्कर - फोटो : अमर उजाला
गांव धनौनी में अकाली दल के पुराने वर्करों ने नगर परिषद के प्रधान भूपिंद्र सैनी के खिलाफ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर प्रधान ने आरोपों को खारिज करते हुए शिकायतकर्ताओं पर ही दुर्व्यवहार करने व सरकारी कार्य में रुकावट डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता सुखेदव सिंह, दरबारा सिंह, भाग सिंह निवासी गांव धनौनी ने बताया कि नगर परिषद की ओर से उनके गांव में सड़क बनाई जा रही है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सड़क का निर्माण गलत तरीके से किया जा रहा है, इस कारण उन्होंने पहले निशानदेही करवाकर रोड बनाने की मांग की। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सीपीएस व हलका विधायक एनके शर्मा से इस संबंध में संपर्क किया।
विज्ञापन


शर्मा ने प्रधान भुपिंद्र सैनी को पहले निशानदेही करवाने के लिए कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता नगर परिषद कार्यालय में प्रधान सैनी से मिलने गए। जहां सैनी ने उनके साथ बदसलूकी की और आपत्तिजनक शब्द कहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर प्रधान सैनी ने कहा कि गांव वासियों की मांग पर कार्य को बंद कर मंगलवार को निशानदेही के लिए समय रखा गया था। लेकिन गांव वासियों ने उनकी बात सुनने के बजाय किसी गरीब व्यक्ति का कोठा तुड़वाने की मांग कर रहे थे। इस बारे में मना करने पर उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को निशानदेही में कोठा बाहर पाया गया और नगर परिषद की ओर से किया जा रहा कार्य सही पाया गया।


उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा व बतौर प्रधान उनकी ओर से सरकारी कार्य में रुकावट डालने व बदसलूकी करने के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। 

कोट 
दोनों पार्टियों की ओर से दी गई शिकायतों की जांच की जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
बरमा सिंह, सहायक थाना प्रभारी, डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed