फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: इंस्टाग्राम-फेसबुक से रखी दूरी, 12 से 13 घंटे की पढ़ाई... सफलता मुट्ठी में आई

Tue, 07 Feb 2023 02:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 07 Feb 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
NA
इंस्टाग्राम-फेसबुक से रखी दूरी, 12 से 13 घंटे की पढ़ाई... सफलता मुट्ठी में आई
विज्ञापन

सबहेड
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से एचसीएस परीक्षा में हरियाणा टॉप करने वाले कमल चौधरी के परिवार व गांव में खुशी का माहौल

कमल चौधरी मुल्लांपुर (मोहाली) के गांव जयंती माजरी के रहने वाले हैं
पिता देशराज चौधरी हरियाणा परिवहन विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से एचसीएस (कार्यकारी शाखा) के 156 पदों के लिए कराई गई परीक्षा में 398.75 अंक लेकर टॉप करने वाले कमल चौधरी मुल्लांपुर (मोहाली) के गांव जयंती माजरी के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे गांव में गांव में खुशी की लहर है। परिवार का कहना है कि माता जयंती माजरी के आशीर्वाद और बेटे की मेहनत से यह सफलता मिली है।
अमर उजाला से बातचीत में कमल ने कहा कि तैयारी के दौरान उन्होंने 12 से 13 घंटे की पढ़ाई की। इंस्टाग्राम और फेसबुक से दूर रहे। व्हाट्सएप और टेलीग्राम का इस्तेमाल किया क्योंकि इन पर काफी स्टडी मैटेरीयल आता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उन्होंने वर्ष 2019 में तैयारी शुरू की थी लेकिन 8-9 माह की तैयारी के बाद लॉकडाउन लग गया और वह घर चले आए। घर पर ही रहकर उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी की। कमल ने बताया कि खुद को फिट रखने के लिए वह रनिंग करते हैं क्योंकि पढ़ाई के साथ सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। पिता हरियाणा परिवहन विभाग में हैं इसलिए उन्होंने इस परीक्षा को चुना। कमल कहते हैं कि शिक्षा के स्तर को सुधारना और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन

पिता देशराज चौधरी हरियाणा परिवहन विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। दफ्तर में अधिकारियों को आते-जाते देख वह भी अपने बच्चों को उच्च पद पर हुंचाना चाहते थे। उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी उनकी बेटी कामिनी ने भी हरियाणा न्यायिक सेवा की परीक्षा पास कर ली थी लेकिन साक्षात्कार में उन्हें सफलता नहीं मिली। वह आजकल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत के साथ आगे की तैयारी कर रही हैं। कमल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने तमिलनाडु से बीटेक की पढ़ाई की हुई है। पिता के कहने पर उन्होंने दिल्ली स्थित एक निजी संस्थान से सिविल सर्विसेज की तैयारी की और पहली बार में ही पूरे हरियाणा में पहला स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



26 जनवरी को हुई परेड में छोटे भाई की टीम ने देश में पाया था तीसरा स्थान
कमल का छोटा भाई अभी स्नातक कर रहा है। वह भी इसी साल 26 जनवरी की परेड में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की तरफ से शामिल हुआ था। उसकी टीम ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया था। कमल की मां संतोष गृहिणी हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे को मिली सफलता माता जयंती देवी का आशीर्वाद है। पूरे गांव पर हमेशा ही माता जयंती देवी का आशीर्वाद रहा है। वहीं, कमल के पिता ने बताया कि उनके घर पर गांव के लोग बधाई देने के लिए आ रहे हैं। बेटे की सफलता में गांव के सभी लोगों एवं शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा है। पूरे गांव में मिठाई बांटकर इसकी खुशी मनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed