फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: मां ने सात साल के बच्चे का किया अपहरण, साथ देने वाले दो के साथ गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
NA
मां ने सात साल के बच्चे का किया अपहरण, साथ देने वाले दो के साथ गिरफ्तारसेक्टर-66 स्थित बेस्टेक मॉल से टैक्सी में ले गए थे बच्चे को, तीन अन्य आरोपियों की तलाश
विज्ञापन

शादी के बाद विवाद होने के कारण 2018 से अलग-अलग जगह रह रहे थे पति-पत्नी
अदालत ने पिता की कस्टडी में दे रखा था बेटा, मां को थी महीने में एक बार मिलने व हफ्ते में एक वीडियो कॉल की अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर के सेक्टर-66 स्थित बेस्टेक मॉल से अपने सात साल के बेटे का अपहरण उसकी मां ने ही करवा दिया। इस आरोप में फेज-11 पुलिस केस दर्ज कर आरोपी महिला समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, बच्चे को पुलिस ने लुधियाना से बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान रसप्रीत कौर (मां) वासी निवासी जगाधरी, हरियाणा, सुखविंदर सिंह उर्फ राजू और मनोज पांडेय दोनों निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। इस अपहरण में नामजद तीन और लोगों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। आरोपी महिला रसप्रीत के पति सिविल इंजीनियर जसनीत सिंह ने दावा किया है कि शादी के बाद विवाद के कारण वे 2018 से अलग रह रहे थे। उन्हें अपने बेटे की कस्टडी कोर्ट से मिली हुई थी, वह उनके साथ जीरकपुर में रह रहा था।
विज्ञापन

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के रहने वाले जसनीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के 10 साल बाद मेरी पत्नी ने मुझ पर और मेरे परिवार पर उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया सा। अदालत ने मेरी पत्नी को हमारे बेटे गुरदित सिंह से महीने में एक बार मिलने और हफ्ते में एक बार वीडियो कॉल के जरिये बातचीत करने की इजाजत दी थी। मैं हमेशा की तरह 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे के आसपास बेटे को उसकी मां से मिलवाने के लिए बेस्टेक मॉल ले गया। जब हम दोपहर तीन बजे के आसपास मॉल से बाहर आए, तो मुझे मॉल से निकलते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया। उसने मुझसे पता पूछने का नाटक किया लेकिन जब मैंने कार का शीशा नीचे किया तो उसने कार की चाबी निकाल ली। एक अन्य व्यक्ति ने मेरा चश्मा तोड़ दिया, तीसरे व्यक्ति ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर एक अन्य व्यक्ति के साथ दो बेसबॉल बैट से मारपीट की। इसके बाद वे जबरन बच्चे को कार से बाहर ले गए और एक टैक्सी में सवार होकर भाग गए। टैक्सी में पहले से ही एक चालक बैठा हुआ था। वह मेरा मोबाइल फोन भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि पुलिस की टीमें फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। ‘‘मां ने अपने रिश्तेदारों के साथ साजिश रची और इस तरह उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद अपहरण के 48 घंटे के भीतर बच्चे का पता लगा लिया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बच्चे का अपहरण होते ही पत्नी चली गई
बच्चे के पिता जसनीत सिंह ने बताया कि जब उन्होंने मेरे बच्चे का अपहरण किया तो मेरी पत्नी मौके पर मौजूद थी। लेकिन अपहरण के तुरंत बाद चली गई। मॉल के गार्ड ने मेरे बच्चे को बचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह अकेला था। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जो तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पता चला कि मेरी पत्नी का साला टैक्सी की चालक सीट पर बैठा था और वह बच्चे का अपहरण करने के लिए दो आदमी साथ लाया था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को लुधियाना से बरामद कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेरा बेटा अपहरण के बाद से सदमे में हैं। वह अभी भी अचानक डरकर उठ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed