फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A grand aarti (maha-aarti) was performed using 108 lamps at the Radha Krishna temple on the occasion of Karwa Chauth.

Mohali News: राधा कृष्ण मंदिर में करवा चौथ पर 108 ज्योत से हुई महाआरती

Sat, 31 Oct 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A grand aarti (maha-aarti) was performed using 108 lamps at the Radha Krishna temple on the occasion of Karwa Chauth.
फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन

मोहाली। करवा चौथ के पावन अवसर पर फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में 108 ज्योत से विशेष आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से आरती में भाग लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजेश गौड़ ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 108 ज्योत की आरती की जाती है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ और भक्ति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक भावना और सकारात्मकता बढ़ती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित आरती में शामिल होने की अपील करते हुए सभी को राधे-राधे का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed