फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jasmine from Paragon School participated in a youth camp in Sri Lanka.

Mohali News: पैरागॉन स्कूल की जैस्मिन ने श्रीलंका में यूथ कैंप में लिया हिस्सा

Sat, 31 Oct 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Jasmine from Paragon School participated in a youth camp in Sri Lanka.
क्षेत्रीय युवा शिविर में दक्षिण एशिया के विद्यार्थियों के साथ साझा किए अनुभव
विज्ञापन

मोहाली। पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-71 की नौवीं कक्षा की छात्रा जैस्मिन ने श्रीलंका में आयोजित क्षेत्रीय युवा शिविर 2026 में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। ‘आइलैंड्स ऑफ डाइवर्सिटी’ विषय पर आधारित इस शिविर का आयोजन गोएथे-इंस्टीट्यूट/मैक्स मूलर भवन, नई दिल्ली की ओर से 21 से 25 अक्टूबर तक नेगोम्बो में किया गया।शिविर में दक्षिण एशिया के विभिन्न क्षेत्रों से आए जर्मन भाषा सीखने वाले विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जैस्मिन को विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को समझने, दूसरे विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा करने और जर्मन भाषा के कौशल को निखारने का अवसर मिला। स्कूल की अध्यक्ष कुलवंत शेरगिल, उपाध्यक्ष नैन्सी पंगली, निदेशक फैंसी शेरगिल और प्रिंसिपल जसमीत कौर ने जैस्मिन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और वैश्विक समझ को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed