{"_id":"63e165e79a04a077b87bf7b9","slug":"na-mohali-news-c-16-1-54414-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बलटाना फर्नीचर मार्किट में दुकानदारों ने फिर पर की लक्ष्मण ररेखा, सड़क पर लगने लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बलटाना फर्नीचर मार्किट में दुकानदारों ने फिर पर की लक्ष्मण ररेखा, सड़क पर लगने लगा जाम
Tue, 07 Feb 2023 02:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
बलटाना फर्नीचर मार्किट में दुकानदारों ने फिर पर की लक्ष्मण ररेखा, सड़क पर लगने लगा जाम
- कुछ दुकानों के आगे पार्किंग कम, वहां भी सजा रखा है सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना फर्नीचर मार्केट के सदस्यों ने फिर से समान पार्किंग एरिया में लगाना शुरू कर दिया है। जबकि नगर काउंसिल की ओर से पिछले महीने पार्किंग एरिया में येलो लाइन (लक्ष्मण रेखा) लगवाई थी कि कोई भी दुकानदार इस लाइन से बाहर समान नहीं लगाएगा। लेकिन नगर काउंसिल के नियमों की उल्लंघना करके दुकानदारों ने लक्ष्मण रेखा पार कर सामान सजाना शुरू कर दिया है। इस कारण इस सड़क पर जाम की समस्या फिर से बढ़नी शुरू हो गई है।
कारण यह है कि जो लोग यहां फर्नीचर खरीदने आते हैं, पार्किंग में जगह न होने के कारण लोगों अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी करनी पड़ती है। इस कारण सड़क संकरी हो जाती है और जाम लगना शुरू हो जाता है। क्योंकि शाम के समय यहां ट्रैफिक ज्यादा हो जाता है और सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने के कारण लोगों को परेशानी का समान करना पड़ता है। नगर काउंसिल ने पिछले महीने दुकान के बरामदे में 7 फीट की जगह समान लगाने के लिए दी थी और येलो लाइन खिंची थी ताकि पार्किंग में कोई समान न लगाए और पार्किंग की जगह पर वाहन खड़े किए जा सकें। इसके अलावा कुछ दुकानें ऐसी हैं जिनके आगे करीब चार पांच फीट की ही जगह है और उन्होंने वहां भी समान रखा हुआ है। जो बिलकुल सड़क के साथ सटा हुआ है। जो सड़क किनारे वाहन खड़े कर समान चढ़ाते और उतारते हैं।
इस कारण भी जाम लग जाता है। बलटाना क्षेत्र घनी आबादी वाला एरिया है और जीरकपुर आने जाने के लिए एक मात्र यही रास्ता है। एक तो पहले से जाम की समस्या शहर निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है और वहीं यह दुकानदार जानबूझकर जाम को बढ़ावा दे देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि काउंसिल अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
कोट्स
बिलकुल दुकानदारों को लाइन से पीछे समान लगाने के लिए कहा या था। अगर वह आगे तक सामान लगा रहे हैं तो मैं अभी टीम भेजकर चेक करवा लेता हूं। कल में खुद विजिट करके मौका देखूंगा। -रवनीत सिंह कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।