फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

पहले अकाली दल के लिए मेहनत की, अब अपने लिए करेंगे : वशिष्ट

Sun, 05 Feb 2023 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 05 Feb 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
NA
पहले अकाली दल के लिए मेहनत की, अब अपने लिए करेंगे : वशिष्ट भाजपा अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में गठित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष के साथ शनिवार को विशेष बैठक हुई। बैठक में संजीव वशिष्ट ने पदाधिकारियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि कार्यकारिणी के सदस्यों के सिर पर पहले भी जिम्मेदारी थी, लेकिन वो केवल अकाली दल उम्मीदवारों के लिए मेहनत करने की थी लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी कमल के चुनाव चिह्न पर सभी चुनाव लड़ती है इसलिए अब कार्यकारिणी के सदस्यों की जिम्मेदारी पार्टी का परचम लहराने की है।

भाजपा के राज्य महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा द्वारा बैठक के दौरान कार्यकारिणी टीम के साथ लोकसभा प्रवास योजना और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर चर्चा की। मुहिमों को सफल बनाने पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई और कार्यकारिणी के सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों, बीबी लखविंदर कौर गरचा, संजीव खन्ना, सुखविंदर सिंह गोलडी, कमलदीप सैनी, बीबी अमनजोत कौर रामू वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed