फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: मेयर ने फिर संभाला पद, बोले- हर इलाके का करेंगे विकास

Tue, 24 Jan 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
NA
मोहाली। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने सोमवार को फिर पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वह शहर के विकास को प्राथमिकता देंगे। हर इलाके में वह मिलजुलकर काम करेंगे। हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद मेयर जीती सिद्धू सोमवार को अपना पदभार संभालने से पहले अपने बड़े भाई व पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू व पार्षदों और समर्थकों के साथ मिलकर गुरद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में नतमस्तक हुए। गुरद्वारा में अरदास करने के बाद ढोल-ढमाके के साथ मेयर जीती सिद्धू नगर निगम भवन पहुंचे। जहां पर पार्षदों और समर्थकों ने इनका स्वागत किया। इसके बाद सीधे अपने कमरे में जाकर भाई बलबीर सिद्धू की हाजिरी में मेयर की कुर्सी पर बैठे और काम शुरू किया। इस मौके पर मेयर ने कहा कि उनके खिलाफ स्थानक सरकार विभाग की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित थी। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह, पार्ष रजिंदर राणा, दविंदर कौर वालिया, रूपिंदर कौर रीना, परमजीत हैप्पी समेत कई नेता ओर समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की बदौलत बने थे मेयर
विधायक कुलवंत सिंह जब मेयर बने थे तो उनके भाई बलबीर सिद्धू की बदौलत मेयर बने थे। अब वह बदलाखोरी के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। मेयर बनने के बाद उन्होंने किसी भी विरोधी गुट के पार्षद के खिलाफ बदलाखोरी की भावना से काम नहीं किया बल्कि शहर के विकास के लिए हर वार्ड में बराबर का विकास कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव पास करवाए। आने वाले समय में भी वह इसी प्रकार से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed