फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: मेयर आज संभालेंगे पद, बोले- शहर का विकास ही लक्ष्य

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
मोहाली। मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू उर्फ जीती सिद्धू को 19 जनवरी को कोर्ट से पार्षद पद की सदस्यता रद्द न होने संबंधी बड़ी राहत मिली थी। उनकी इस याचिका पर 20 अप्रैल तक सुनवाई स्थगित कर दी गई है। इस फैसले के बाद अब वह 23 जनवरी को अपना पद संभालेंगे। जीती सिद्धू ने कहा कि उन्होंने सत्ता में रहते सब काम नियमों के अनुसार ही किए हैं। इस संबंधी सारे दस्तावेज अदालत में जमा करवा दिए हैं। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जल्द ही वह इस मामले में निर्दोष साबित होकर लौटेंगे। शहर के जो विकास कार्य रुके हैं, उनमें अब तेजी लाई जाएगी। उन्हें पद से गिराने के लिए सरकार की ओर से साजिश रची गई थी। इस साजिश को वह और उनके समर्थक पार्षद पूरा नहीं होने देंगे और जरूरत पड़ी तो वह इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक भी जाएंगे। शहर के विकास को लेकर सभी पार्षद एकजुट हैं। शहरवासियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed