फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: बिल्डिंग ठेकेदार का अपहरण कर मांगी पांच लाख फिरौती

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
मोहाली। फेज-7 के चावला लाइट प्वाइंट से गन प्वाइंट पर बिल्डिंग ठेकेदार का अपहरण कर घरवालों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की बेटी ने 1.19 लाख रुपये देकर पिता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित सुधाकर सिंह के बयान पर मटौर थाना पुलिस ने अपहरण के आरोपी लोकेश और बंटी निवासी नानूमाजरा, विकास, गंजा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। अभी वह जीरकपुर के बलटाना में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। 16 जनवरी को वह अपनी एक्टिवा पर जा रहा था। इस बीच शाम करीब पौने पांच बजे फेज-7 स्थित लाइट प्वाइंट पार करते ही उसके पीछे कार में आए लोकेश और विकास ने रोक कर जबरन कार में उठा ले गए। उसे लोकेश के घर नानूमाजरा ले जाया गया। वहां पर लोकेश का भाई बंटी वहां आ गया। बंटी के साथ उसकी (सुधाकर) की 40 हजार रुपये की देनदारी थी। वहां पांचों व्यक्तियों ने मिलकर उसे पीटा और एक व्यक्ति ने कहा कि जान बचानी है तो घर फोन कर पांच लाख रुपये का प्रबंध करने के लिए कहे। इसी बीच विकास ने कान के पास कट्टा लगाकर कहा कि भागने की कोशिश की तो गोली मार देगा। वह डर गया और बेटी को फोन कर पैसों का प्रबंध करने के लिए कहा। परिवार ने उसके खाते में 1.20 लाख रुपये जमा करवाए। इसमें से उसने 1.19 लाख रुपये लोकेश के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर फोन कर रुपयों की मांग की तो बेटी ने पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपी उसे देर रात गांव मटौर में उनकी एक्टिवा के पास फेंक कर चले गए। बाद में घर वाले इलाज के लिए फेज-6 अस्पताल ले गए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed