फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: स्काई रॉक सिटी वेलफेयर सोसायटी पर 1.6 लाख का जुर्माना

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
मोहाली। जिला उपभोक्ता आयोग ने स्काई रॉक सिटी वेलफेयर सोसायटी को आदेश जारी कर 30 दिन के अंदर चार-चार अलग अलग मामलों में 41 लाख 29 हजार रुपये नौ प्रतिशत ब्याज सहित चुकाने का फैसला सुनाया है। सोसायटी के खिलाफ चार मामलों में एक लाख 60 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। सोसायटी का डायरेक्टर नवजीत सिंह पहले ही करोड़ों के घोटाले के मामले में नाभा जेल में है। जानकारी के अनुसार, गांव टंगोरी निवासी सतीश कुमार, मलोया निवासी दर्शन सिंह, फेज-11 निवासी हरपाल सिंह सेक्टर, 21 चंडीगढ़ निवासी विनोद कुमार ने अदालत में मामला दायर करवाया था कि वह सभी स्काई रॉक सिटी वेलफेयर सोसायटी के सदस्य हैं। उन्होंने यह सदस्यता दस-दस हजार रुपये देकर प्राप्त की है। वहीं, सोसायटी की तरफ से उन्हें प्लॉट दिए जाने थे। इसके लिए अलग-अलग समय पर चारों ने क्रमश 14.25 लाख, 6.35 लाख, 10.84 लाख, 9.85 लाख रुपये अदा किए हैं लेकिन आरोपी ने प्लॉट नहीं दिए हैं। इतना ही नहीं बार-बार कहने के बाद उसने पैसे भी नहीं लौटाए। इस पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने आरोपी को सभी के पैसे 30 दिन के अंदर लौटाने का आदेश दिया है। वहीं, चारों मामलों में क्रमश 50 हजार, 25 हजार, 50 हजार और 35 हजार जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed