फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Murder accused still out of custody even after five days

Mohali News: पांच दिन बाद भी हत्या का आरोपी गिरफ्त से बाहर

Sat, 16 Nov 2024 04:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Murder accused still out of custody even after five days
सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर की हाथ पांव बांधकर की थी हत्या
विज्ञापन


परिजनों ने एक व्यक्ति पर जताया था शक, अभी तक सीसीटीवी के सहारे पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। अपने आप को हाईटेक बताने वाली पंजाब पुलिस पांच दिनों से सीसीटीवी की फुटेज से आगे नहीं बढ़ पाई है। सोमवार को एरोसिटी के जे ब्लॉक में हाथ-पांव बंधा एक शव मिला था। किसी ने बड़ी बेरहमी से राणा प्रताप सिंह की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम मोहाली के सरकारी अस्पताल सेक्टर छह में हुआ था, जिसमें खुलास हुआ है कि सिर में कई चोट के निशान हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सोमवार को देर रात अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था और जांच के लिए आसपास सीसीटीवी खंगाले शुरू कर दिए थे लेकिन अभी तक न तो हत्यारा मिला है और न ही मृतक का मोबाइल मिला है। हालांकि मृतक के परिजनों ने एक गार्ड जिसे मृतक ने दिवाली से पहले काम से निकलवाया था, उसका नाम व मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।

बॉक्स
घर से लेकर वारदात स्थल तक एकत्र की सीसीटीवी फुटेज

राणा प्रताप 7 तारीख को खाना खाकर घर से रात करीब 9 बजे जीरकपुर के लिए निकला था। जिसके आधार पर पुलिस ने 7 तारीख को घर से लेकर रास्ते में जितने भी सीसीटीवी आए सब ट्रेक कर लिए है और लेकिन वह किसी भी कैमरे में दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस मुताबिक मृतक के घर से तीन चार रास्ते निकलते हैं वहीं किसी भी सीसीटीवी में दिखाई नहीं दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि मृतक का मोबाइल भी अभी पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों ने जिस सिक्योरिटी गार्ड का नाम व मोबाइल नंबर दिया है। उससे भी पूछताछ कर की ली गई है लेकिन उसमें में कुछ सामने नहीं आया है। सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर की हत्या पुलिस के लिए पहेली बन गई है। जिसे सुलझाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। मृतक का मोबाइल मिलने से काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


कोट्स
अभी तक कोई पुख्ता सबूत या व्यक्ति इस मामले में सामने नहीं आया है। पुलिस सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अजीजपुर टोल प्लाजा पर भी वह उस रात दिखाई नहीं दिया है और परिजनों के बताए व्यक्ति से भी पूछताछ कर ली गई है, अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नरिंदर कुमार, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed