फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal employees' strike in Kharar enters its tenth day; workers burn an effigy of the government

Mohali News: खरड़ में पालिका कर्मचारियों की हड़ताल दसवें दिन जारी, सरकार का पुतला फूंका कर्मचारी शासन प्रशासन

Sat, 18 Jul 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees' strike in Kharar enters its tenth day; workers burn an effigy of the government
खरड़। पंजाब म्यूनिसिपल सफाई सेवक यूनियन के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने लंबित मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। यूनियन के प्रधान अमित कुमार मनु ने कहा कि जब तक सरकार उनकी लंबित मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 जून को खरड़ में आयोजित रोष रैली के दौरान सरकार को चेतावनी दी गई थी। मांगों में आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाना, अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करना, स्थायी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जारी करना और पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ हुई बैठक भी बेनतीजा रही थी, जिसके बाद पूरे पंजाब के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था प्रभावित
मनु ने स्वीकार किया कि हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने इसके लिए सरकार की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने शहरवासियों से कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में आगे आने की अपील की। मनु ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed