फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal Corporation failed to remove possession from Sohana Government School land

सोहाना सरकारी स्कूल की जमीन से कब्जा हटाने में नगर निगम नाकाम

Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation failed to remove possession from Sohana Government School land
मोहाली। शहर के साथ बसे गांव सोहाना के सरकारी प्राइमरी स्कूल के साथ सटी दशकों पुरानी सराय पर अवैध कब्जा करने के बाद अब कब्जा करने वालों ने धीरे-धीरे इस स्कूल की जमीन पर भी कब्जा करने की नीयत से कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों की ओर से इस मामले की नगर निगम को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर अधिकारियों की ढीली कार्रवाई को देखते हुए गांववासियों ने उन्हें चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में कब्जा करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह नगर निगम के दफ्तर के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन

इस मामले में गांव निवासी सेवानिवृत्त बीपीईओ बलदेव सिंह, सेवानिवृत्त सरदारा सिंह, सोमनाथ छाबड़ा, बलबीर सिंह, प्रीतम सिंह, रुमाला सिंह, निर्मल सिंह, जसवीर कौर, जरनैल कौर, कमलजीत कौर, गुरचरन कौर, विनोद शर्मा आदि ने कहा कि वह पिछले चार साल से नगर निगम के अधिकारियों को लिखित शिकायतें देते आ रहे हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारी आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सिर्फ कागजी नोटिस देते आ रहे हैं। लेकिन 4 वर्ष के बाद भी कब्जा नहीं हटवाया जा सका और निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब सरकारी प्राइमरी स्कूल की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं गांव सोहाना के निवासियों ने बताया कि उनकी पहले दी गई शिकायत पर नगर निगम कमिश्नर ने 13 जनवरी, 2017 को उक्त कब्जा करने वालों को नोटिस भेजकर खुद ही कब्जा हटाने के लिए कहा था। साथ ही कहा था कि अगर उन्होंने कब्जा नहीं हटाया तो वह खुद ही कब्जा हटा देंगे। हैरानी की बात है कि नगर निगम के कब्जा न हटाने के कारण कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने अब प्राइमरी स्कूल की दीवार में से गेट तोड़कर आगे कर दिया है और वहां अपना शैड बनाकर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासियों ने कहा कि स्कूल छोटे-छोटे गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है और उधर स्कूल पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। इसलिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि इस अवैध कब्जे को तुरंत रोकने के लिए कदम उठाएं। उन्होंने अब निगम कमिश्नर को 15 दिन की चेतावनी देकर अवैध कब्जा हटाने और स्कूल का गेट तोड़कर आगे बढ़ाने और इसे ठीक करवाने की मांग की है। अगर नगर निगम ने यह अवैध कब्जा नहीं हटवाया तो 15 दिन के बाद नगर निगम कार्यालय के आगे धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed