Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Amar Ujala Aparajita: Women should protect children from pollution caused by firecrackers and take a pledge to conserve the environment.

अमर उजाला अपराजिता : महिलाएं पटाखों के प्रदूषण से बच्चों को बचाएं, पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प

Sat, 31 Oct 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita: Women should protect children from pollution caused by firecrackers and take a pledge to conserve the environment.
शास्त्री मॉडल स्कूल फेज-1 में अमर उजाला ने अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा- चाइनीज पटाखों से दूर रहें बच्चे, सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाने का दिया संदेश
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। शास्त्री मॉडल स्कूल फेज-1 में अमर उजाला ने शुक्रवार को अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्कूल की शिक्षिकाओं ने पर्यावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिक्षिका मनमीत कौर ने कहा कि दिवाली खुशियों, रोशनी और आपसी प्रेम का त्योहार है। ऐसे में त्योहार की खुशियों के बीच पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। पटाखों से निकलने वाला धुआं जहां वायु प्रदूषण बढ़ाता है, वहीं तेज आवाज बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है। पटाखे जलाते समय होने वाले हादसों में बच्चों के घायल होने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में महिलाओं की भूमिका अहम हो जाती है। वे बच्चों को पटाखों के नुकसान के बारे में जागरूक कर सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। पटाखों से कई बार बच्चों की आंखें तक चली जाती है। वहीं बर्निंग केस अधिक आ जाते हैं। इसलिए इस पर सही तरीके से सभी को काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिवाली पर घरों को दीपों से रोशन करें, मिठाइयां बांटें और जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करें। इस दौरान दस से अधिक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। इस मौके पर जसलीन, सीमा शर्मा, राधिका, रितू यादव ने अपने विचार रखे।
बच्चों को पटाखों से नुकसान की जानकारी दें
बच्चों को समझाएं पटाखों के नुकसान बच्चों को छोटी उम्र से ही पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाना जरूरी है। दिवाली पर पटाखे जलाने के बजाय दीप जलाने और परिवार के साथ खुशियां मनाने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को बताएं कि प्रदूषण का असर सभी के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए इस पर जोर न दें। जसलीन, शिक्षिका
विज्ञापन

वायु और ध्वनि प्रदूषण से बचाव के बारे में बताएं दिवाली में छुड़ाने वाले पटाखों से होने वाला वायु और ध्वनि प्रदूषण पर्यावरण के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है। महिलाओं को घर से ही बदलाव की शुरुआत करनी चाहिए। बच्चों को पेड़-पौधों की अहमियत समझाएं और ग्रीन दिवाली मनाने का संकल्प दिलाएं। सीमा शर्मा, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु-पक्षियों का रखना चाहिए ध्यान त्योहार के दौरान पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए। पटाखों की तेज आवाज से वे डर जाते हैं। दिवाली को ऐसा उत्सव बनाएं, जिसमें किसी को परेशानी न हो। बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना समय की जरूरत है। मेरा संदेश है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को जागरूक करें। स्कूल स्तर पर हम जागरूक कर रहे हैं। - राधिका, शिक्षिका


सभी अभिभावक पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी लें दिवाली पर हर परिवार को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पटाखों के बजाय मिट्टी के दीये जलाएं और आसपास स्वच्छता बनाए रखें। महिलाओं की पहल से बच्चे अच्छी आदतें सीख सकते हैं। सभी मिलकर प्रदूषणमुक्त और सुरक्षित दिवाली मनाने का संकल्प लें। - रीतू यादव, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed