फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mubarakpur railway underpass closed due to waterlogging, people troubled

Mohali News: पानी भरने से मुबारिकपुर रेलवे अंडरपास बंद, लोग परेशान

Wed, 02 Jul 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mubarakpur railway underpass closed due to waterlogging, people troubled
डेराबस्सी। मुबारिकपुर रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने की वजह से यहां से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां खड़ी कर दी गई है। पानी निकालने के लिए पंप लगाकर पानी निकाली जा रहीं थीं। अंडरपास का नवीनीकरण और पानी निकासी की व्यवस्था पर करीब 1.66 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी है। इलाका निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाकर कहा कि इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बावजूद हालात ज्यों की त्यों हैं। आवाजाही रुकने से आसपास के लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इलाका निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से ले और अंडरपास की निकासी व्यवस्था को ठीक किया जाए, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसा न हो। अंडरपास में पानी भरने के कारण बीती शाम सीटीयू की बस वहीं बंद हो गई थी। इसके चलते आज बस का रूट बंद कर दिया गया। बस से सफर करने वाले लोगों ने बताया कि अब उन्हें चंडीगढ़, जीरकपुर जाने के लिए पहले डेराबस्सी जाना पड़ता है। लोगों ने कहा कि पहले ही इतना समय बस सेवा बंद रहने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, अगर अब भी पानी भरने की समस्या हल न हुई तो फिर बस सेवा बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed