{"_id":"5dfbe2068ebc3e87975ac6ba","slug":"mp-manish-tiwari-visited-kurali-hospital-and-heard-the-pain-of-people-mohali-news-pkl360505941","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद मनीष तिवारी ने कुराली अस्पताल का दौरा कर सुना लोगों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद मनीष तिवारी ने कुराली अस्पताल का दौरा कर सुना लोगों का दर्द
विज्ञापन
कुराली। लोकसभा सांसद मनीष तिवारी और पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने शहर के सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने सेहत सुविधाओं की कमियों के बारे में जाना और लोगों कीे समस्याओं और मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया। राणा जसवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में सिटी कांग्रेस के प्रधान नंदीपाल बंसल, हैप्पी धीमान, जैलदार सतविन्द्र सिंह चैड़ियां, दिनेश गौतम और अन्य ने बताया कि अस्पताल में बच्चों, दवाइयों और हड्डियों के माहिर डॉक्टरों की कमी है वहीं, अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं की हालत खस्ता है।
इसके अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड, आधुनिक लैब और डेंगू जैसे टेस्ट करने वाली मशीनों की भी जरूरत है। शहरवासियों ने अस्पताल को अपग्रेड करने व अस्पताल में ट्रोमा सेंटर स्थापित करने की मांग की। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह मामला वे सीएम और सेहतमंत्री ध्यान में लाएगें। इस मौके पर यूॅथ कांग्रेस के प्रधान रमाकांत कालीया, चंद्रमोहन वर्मा, आशीष कुमार, हैप्पी वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कुराली अस्पताल में डॉक्टर से बातचीत करते सांसद मनीष तिवारी और अन्य।
छाया : अजय। फोटो नंबर : एमएचएल-81