फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Motorcycle rider milkman dies due to car collision on highway

हाईवे पर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दूधवाले की मौत

Thu, 10 Mar 2022 01:41 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle rider milkman dies due to car collision on highway
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर बुधवार को सुबह एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दूधवाले की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दूधवाला अपने मोटरसाइकिल पर लोगों के घरों में दूध की सप्लाई करने जा रहा था। मृतक की पहचान 52 वर्षीय ज्ञानचंद निवासी गांव मुकंदपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि जब मृतक ज्ञानचंद लोगों के घरों में दूध की सप्लाई देने के लिए सुबह साढ़े 7 बजे अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो हाईवे पर स्थित आदर्श नगर के सामने पहुंचते ही उसको पीछे से आ रही एक कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिरकर गंभीर जख्मी हो गया। इसके साथ ही वह खून से लथपथ होकर काफी देर सड़क पर ही तड़पता रहा, जबकि कार चालाक मौके से फरार हो गया। यहां जमा हुए राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ज्ञानचंद को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सिविल अस्पताल डेराबस्सी में पहुंचाया। यहां पहुंचने पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed