फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Motorcycle fell 10 feet due to auto collision, mother and son injured

Mohali News: ऑटो की टक्कर से 10 फुट नीचे गिरी मोटरसाइकिल, मां-बेटा घायल

Sat, 01 Jul 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle fell 10 feet due to auto collision, mother and son injured
डेराबस्सी। मुबारकपुर के पास घग्गर नदी पर बने कॉजवे पर एक ऑटो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार चालक बेटा और उसकी मां कॉजवे के ऊपर ही गिरे, जबकि उनका मोटरसाइकिल 10 फुट नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने घायलों को पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार रोहित निवासी मुबारकपुर अपनी मां के साथ जीरकपुर जा रहा था। जब वह कॉजवे पर पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित और उसकी मां कॉजवे से नीचे गिरने से बाल-बाल बच गए जबकि उनकी मोटरसाइकिल नीचे गिर गई। राहगीर सहज सैनी निवासी डेराबस्सी घायल मां-बेटे को सिविल अस्पताल पंचकूला पहुंचाया। रोहित को दो जगह टांग में फ्रैक्चर आया है जबकि उसकी मां के सिर में गंभीर चोट लगी है। इस हादसे में मोटरसाइकिल कॉजवे से घग्गर नदी में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed