{"_id":"68c07c563ae3d0e3b10e0a48","slug":"motor-market-199-still-havent-received-loi-even-after-a-month-mohali-news-c-289-1-pkl1100-474-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर मार्केट : एक माह बाद भी 199 को नहीं मिला एलओआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर मार्केट : एक माह बाद भी 199 को नहीं मिला एलओआई
विज्ञापन
मोहाली। लंबे समय के बाद शहर को अपनी मोटर मार्केट मिलने का रास्ता साफ हो गया था लेकिन अब इस प्रक्रिया में फिर से हुई देरी से दुकानदारों में निराशा है। 14 अगस्त को मोटर और स्कूटर मैकेनिकों के लिए एक ऐतिहासिक दिन था, जब सेक्टर-65 कंबाली गांव के पास बन रही नई मोटर और स्कूटर मार्केट में 224 दुकानों का आशय पत्र (एलओआई) का वितरण शुरू हुआ था। विधायक कुलवंत सिंह ने 25 मोटर मार्केट के दुकानदारों को एक समागम के दौरान एलओआई सौंपे थे। साथ ही यह घोषणा की थी कि बाकी दुकानदारों को एक कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के माध्यम से सीधे उनके घर के पते पर भेजे जाएंगे। करीब एक माह बाद भी 199 दुकानदारों को उनके पत्र नहीं मिले हैं।
चंडीगढ़ की मोटर मार्केट की तर्ज पर बनी इस परियोजना को उन मैकेनिकों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा गया जो दशकों से खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे प्लेटफार्म पर काम कर रहे थे। अब इस प्रक्रिया में देरी से समुदाय में निराशा फैल गई है। कार्यक्रम में गमाडा के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चलेगी। अब करीब एक माह बीतने के बाद से एक भी पत्र जारी नहीं किया गया है। दुकानदारों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें जो खुशी मिली थी, वह धीरे-धीरे निराशा में बदल रही है।
फेज-7 की मोटर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह सोहल ने कहा की लंबे इंतजार के बाद उनको राहत मिली थी जो अब फिर से हालात पहले जैसे हो गए हैं। मोहाली फेज-1 मोटर मार्केट के अध्यक्ष अमनदीप सिंह अबियाना ने कहा यह मुद्दा दशकों से लटका हुआ है। विधायक कुलवंत सिंह ने इसे विधानसभा में उठाकर समाधान की तरफ बढ़ाया था। अगर एलओआई जारी नहीं किया तो यह दुकानदारों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात होगा। विधायक कुलवंत सिंह का कहना है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है।यह बेहद गंभीर है। जल्द ही सभी दुकानदारों को पत्र जारी करवाए जाएंगे।