फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mother snatches child from bike rider who was kidnapping her

Mohali News: अपहरण करके ले जा रहे बाइक सवार से मां ने बच्चा झपटा

Sat, 27 Jul 2024 05:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Mother snatches child from bike rider who was kidnapping her
कुराली। वार्ड नंबर-7 के एक पांच वर्षीय बच्चे को एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने स्कूल के बाहर से अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे की मां के समय पर पहुंच जाने से बचाव हो गया। इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत है। बच्चे गुरजोत सिंह के पिता ने बताया कि उनका बच्चा छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर गेट के सामने आ गया। रोजाना की तरह बच्चे को लेने वह खुद या उसकी मां जाती है। लेकिन किसी काम के कारण वह उसको लेने में थोड़ा देर से पहुंचे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने उसके बच्चे को जबरदस्ती मोटरसाइकिल के ऊपर बैठा लिया और वहां से जाने लगा। इसी दौरान वह मोटरसाइकिल सवार उनके घर की ओर से गुजरने लगा तो उसकी मां प्रीतम कौर बाहर उसका इंतजार कर रही थी और बच्चे को मोटरसाइकिल पर आता देख उसने मोटरसाइकिल चालक को हाथ से रुकने का इशारा किया। लेकिन मोटरसाइकिल चालक नहीं रूका और आने जाने लगा। तभी उन्होंने बच्चे को मोटरसाइकिल के ऊपर से जबरदस्ती नीचे खींच लिया। प्रीतम कौर ने बताया कि मोटरसाइकिल के ऊपर एक और बच्चा बैठा था जिसकी आंखें बंद थी और पीछे एक महिला बैठी थी उन्होंने बताया कि वह इतना घबरा गई कि बच्चों को गोद में उठाकर घर की ओर भागी और इसकी सूचना घर वालों को दी। बच्चे के पिता ने बताया कि उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। लेकिन इसके बाद से पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed