फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mother-child center will open soon in Kharar

मोहाली: खरड़ में जल्द खुलेगा जच्चा-बच्चा केंद्र

Wed, 15 Feb 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mother-child center will open soon in Kharar
खरड़ में जल्द खुलेगा जच्चा-बच्चा केंद्र
विज्ञापन

नई एमसीएच इमारत का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, स्टाफ को मरीजों से प्यार से पेश आने के आदेश
खरड़ में बने एमसीएच विभाग के बाद मोहाली के अस्पताल का बोझ होगा कम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर के सब डिवीजन अस्पताल में जल्द ही जच्चा-बच्चा केंद्र खुलेगा। इसके निरीक्षण के लिए मंगलवार को मोहाली के सिविल सर्जन खुद पहुंचीं। उन्होंने मोहाली के जच्चा-बच्चा केंद्र के की तर्ज पर खरड़ अस्पताल के सभी विभागों और अलग-अलग कमरों में जाकर दी जारी स्वास्थ्य सुविधाओं बारीकी से जांच की करते हुए उन्हें समय पर उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
बता दें कि लंबे समय से खरड़ की गर्भवती महिलाओं को गंभीर अवस्था में मोहाली के जच्चा-बच्चा केंद्र में ही रेफर किया जाता था। इसके चलते मोहाली के अस्पताल में अक्सर भीड़ रहती थी। ऐसे में खरड़ के सब-डिवीजनल अस्पताल के खुल जाने से मोहाली के सिविल अस्पताल में बने जच्चा-बच्चा केंद्र में रेफर नहीं जाएगा। वहीं खरड़ के सिविल अस्पताल में जच्चा बच्चा केंद्र के खुल जाने से वहां के मरीजों को राहत मिलेगी। ऐसे में केंद्र में सेहत सुविधाओं के निरीक्षण करने मोहाली सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर की टीम खरड़ अस्पताल में पहुंची। उन्होंने कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया और कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों सहित पूरे स्टाफ से मरीजों व उनके परिजनों के साथ प्रेम से पेश आने को कहा। उनके द्वारा सभी कमरों और वार्ड की बारीकी से जांच की। इस मौके डॉ. आदर्शपाल कौर ने कहा कि खरड़ के सरकारी अस्पताल में भीड़ को देखते हुए गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की जांच, इलाज और स्वास्थ्य देखभाल केंद्र का निर्माण किया गया है, ताकि उन्हें अलग रखा जा सके और मानक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था से पहले, गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद महिला और नवजात शिशु को विशेष देखभाल और आरामदायक वातावरण की जरूरत होती है जिसे देखते हुए इस केंद्र को डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस केंद्र में बनाए गए वार्ड में विशेषकर माता-पिता व बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ लोगों को मिलना चाहिए। वहीं इस अवसर पर अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. एसएस देओल व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed