फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mororcycle theft arrest

11 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mororcycle theft arrest
चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी।
डेराबस्सी। पुलिस ने शुक्रवार को चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन में बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी गुरबख्शीश सिंह व थाना प्रभारी सतिंद्र सिंह ने बताया कि सहायक इंस्पेक्टर नरिंद्र कुमार ने बरवाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रोक कर जांच की तो चालक वाहन के दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा। मोटरसाइकिल को सुरिंद्र सिंह (27) निवासी गांव नेहारसी जिला अंबाला हरियाणा चला रहा था, जबकि उसके साथ जसवंत सिंह (28) निवासी सुलतानपुर जिला पंचकूला हरियाणा सवार था। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है। पूछताछ में खुलासा कि उन्होंने और भी मोटरसाइकिलें चुुराई हुईं हैं। उन्होंने चार मोटरसाइकिलें सरकारी कालेज रोड पर जंगलात विभाग की बीड़ में झाड़ियों में छुपाई हुईं थीं, तीन मोटरसाइकिलें जसवंत सिंह हरीपुर हिंदुआ के किराए के मकान में, जहां आरोपी रहते थे और तीन मोटरसाइकिलें खेड़ी गुजरां रोड पर जंगलात विभाग की बीड़ में झाड़ियों में छुपाई हुईं थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

नंबर प्लेट उतारकर मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में थे
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह स्पलेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था, जिनका यह ताला तोड़ कर तारों को जोड़ कर डायरेक्ट स्टार्ट कर चोरी कर लेते थे। आरोपी सभी मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट उतारकर बेचने की फिराक में थे। आरोपियों ने सभी मोटरसाइकिलें डेराबस्सी व अंबाला के नजदीकी क्षेत्र से चोरी की हैं। इनमें से चार डेराबस्सी क्षेत्र से चुनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed