फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   More than 9866 people were vaccinated in Mohali amid winter

सर्दी के बीच 9866 से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण

Tue, 11 Jan 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
More than 9866 people were vaccinated in Mohali amid winter
मोहाली। जिले में पड़ रही सर्दी के बीच सोमवार को काफी संख्या में लोग कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान 9866 लोगों ने टीकाकरण करवाया। सविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं, ताकि कोरोना महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में सोमवार को 59 जगह पर कोरोना टीकाकरण के मुहिम के तहत शिविर लगाए गए थे। इनमें 52 सरकारी और सात निजी अस्पतालों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 5523 लोगों ने पहला और 4216 ने दूसरा टीका लगवाया। जबकि 127 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। वहीं, 15 से 18 साल के 1462 किशोरों ने टीकाकरण करवाया। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि कोरोना टीकाकरण सबके लिए जरूरी है। इसे पहले के आधार पर लगवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर किसी को सर्दी, खांसी या जुकाम आदि है तो इसे हलके में न लें। तुरंत इस संबंध में अस्पताल में संपर्क करें और साथ ही डॉक्टर की सलाह पर टीकाकरण करवाएं। वहीं, किसी भी तरह की दिक्कत आने पर मेडिकल हेल्पलाइन नंबर-105 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed