{"_id":"68a62c57bf68b12afd0eedfe","slug":"monkeys-attacked-and-injured-an-old-man-he-got-14-stitches-mohali-news-c-87-1-spkl1017-125983-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बंदरों ने हमला कर बुजुर्ग को किया घायल, 14 टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बंदरों ने हमला कर बुजुर्ग को किया घायल, 14 टांके लगे
विज्ञापन
कालका। भारत नगर में बंदरों ने हमला कर एक बुजुर्ग को बुरी तरह घायल कर दिया। तरसेम पाल सिंह (72) मोटर ऑन करने के बाद छत पर रखी पानी की टंकी में पानी का लेवल देखने के लिए गए थे।
जैसे ही छत पर पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घायल को परिजन उपचार के लिए कालका एसडीएच ले गए। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। बुजुर्ग के हाथ में सात तथा पैर में भी सात टांके लगे हैं।
पूर्व पार्षद कुलविंद्र सिंह शंटी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। तरसेम पाल सिंह अपने घर पर घटना के बारे में बताया कि 15 अगस्त को सुबह करीब पौने 7 बजे वह मोटर ऑन करने के बाद छत पर रखी पानी की टंकी में पानी का लेवल देखने गए। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। वहीं शोर सुनने के बाद उनकी बहु गुरमित ने पति जगजीत सिंह को उठाया।
विज्ञापन
जगजीत जैसे ही छत पर जाने लगा तो बंदर उसके पिता को छोड़ उसकी तरफ आने लगे और वह वहां से भाग गया। घटना में तरसेम पाल बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके हाथ व पांव से खून बह रहा था। आनन-फानन में तरसेम पाल को परिवार के सदस्य अस्पताल ले जाने लगे तो घर से बाहर गेट पर कुछ बंदर आकर बैठ गए थे। काफी मशक्कत के बाद तरसेम पाल को अस्पताल ले जाया गया।