{"_id":"685468aec3b9ae390a0614ef","slug":"mohalis-mannatpreet-arman-and-sukhpreet-will-show-their-strength-in-the-national-boxing-championship-mohali-news-c-71-1-mli1012-130340-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मोहाली के मन्नतप्रीत, अरमान और सुखप्रीत दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मोहाली के मन्नतप्रीत, अरमान और सुखप्रीत दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
मोहाली। नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इस बार मोहाली के तीन होनहार खिलाड़ी अपने पंच से मुकाबले में जान फूंकेंगे। 19 से 25 जुलाई तक रोहतक में आयोजित होने जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मोहाली से एक लड़की और दो लड़कों का चयन हुआ है। गर्ल्स कैटेगरी में मन्नतप्रीत कौर 66-70 किलोग्राम वेट कैटेगरी में चुनौती पेश करेंगी। वहीं बॉयज कैटेगरी में अरमान वालिया 60-63 किलोग्राम और सुखप्रीत सिंह 80 किलोग्राम वेट कैटेगरी में भाग लेंगे।
तीनों खिलाड़ी फेज-9 स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पीआएस) सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनके कोच सुरिंदर कौर ने बताया कि तीनों खिलाड़ी मेहनती हैं और नियमित रूप से उनके पास ट्रेनिंग करते हैं।
मन्नतप्रीत ने हाल ही में आयोजित स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसी तरह अरमान और सुखप्रीत ने सुनाम में हुई स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत हासिल कर नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई है।