फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali school, govt school, computer lab, class in principal room, campus, education, mohali

नहीं बनी कंप्यूटर लैब, प्रिंसीपल के कमरे में चल रही क्लास

Mon, 02 May 2016 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 02 May 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
mohali school, govt school, computer lab, class in principal room, campus, education, mohali
सरकारी स्कूल - फोटो : Demo pic
मोहाली के प्राइम फेजों में शुमार फेज-5 स्थित सरकारी स्कूल में अभी कंप्यूटर लैब नहीं बन पाई है। मजबूरी में प्रिंसिपल के कमरे में कक्षाएं लग रही हैं। अगर कोई मीटिंग हो जाए, तो उस दिन क्लास मिस कर दी जाती है। इसी मामले को लेकर पार्षद अरुण शर्मा ने सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा से मुलाकात की। उन्होंने स्कूल में कंप्यूटर लैब के लिए फंड मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर स्कूल स्थित है, वहां से सौ मीटर की दूरी पर डीसी निवास व अन्य अधिकारियों की रिहायश है, लेकिन इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्कूल 8वीं तक चल रहा है। स्कूल में रोजाना ढाई सौ छात्र पढ़ाई करने के लिए आसपास के इलाकों से आते हैं, लेकिन कंप्यूटर लैब न होने के चलते हमेशा समस्या आती है। इस मामले को पेरेंट्स कई बार पार्षद के समक्ष भी उठा चुके हैं। पार्षद ने इस बारे में सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को अवगत करवाया है। सांसद ने भरोसा दिलाया है कि स्कूल में जल्दी ही कंप्यूटर लैब तैयार की जाएगी। इसके अलावा स्कूल में जिन भी बुनियादी सुविधाओं की जरूरत होगी, उन्हें पहल के आधार पर मुहैया करवाया जाएगा। जिक्रयोग है कि सांसद के परिवार में से कोई भी मेंबर इस बार विधानसभा चुनाव लड़ सकता है। ऐसे में वह हरेक मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। कुछ दिन पहले जब दो स्कूल के बिजली बिल न भरने के चलते मीटर काट दिए गए थे, तो उस समय सांसद के बेटे ने खुद मौके पर अधिकारियों के साथ जाकर बिजली बहाल करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed