{"_id":"69582d0d0071230e0c03ec72","slug":"mohali-next-generation-program-the-company-will-construct-expand-and-beautify-roads-for-ten-years-mohali-news-c-71-1-spkl1025-137556-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोहाली नेक्स्ट जेनरेशन प्रोग्राम’ : दस साल सड़कों का निर्माण, विस्तार, शहर का सौंदर्यीकरण करेगी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोहाली नेक्स्ट जेनरेशन प्रोग्राम’ : दस साल सड़कों का निर्माण, विस्तार, शहर का सौंदर्यीकरण करेगी कंपनी
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा ने ‘मोहाली नेक्स्ट जेनरेशन प्रोग्राम’ में शहर की सड़कों का विस्तार, रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए मेगा टेंडर जारी कर दिया है। इसके लिए 1000 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। संबंधित कंपनी दस साल तक विकास, सौंदर्यीकरण करने के साथ ही सड़कों का निर्माण करेगी। गमाडा ने पहली बार इस तरह का टेंडर जारी किया है। इससे बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे के विकास का दावा किया जा रहा है। इस टेंडर के साथ ही शहर में कई तरह की प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। जनप्रतिनिधियों ने गमाडा की शर्तों और मंशा पर सवाल उठाए हैं। मोहाली को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से ‘मोहाली नेक्स्ट जेनरेशन प्रोग्राम’ के तहत सड़कों और प्रमुख जंक्शनों का विस्तार, री-सर्फेसिंग और सौंदर्यीकरण की योजना को गति दी जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना में शहर की प्रमुख सड़कों को आधुनिक मानकों के अनुसार विकसित करने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर की खूबसूरती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इन कार्यों से न केवल यातायात सुचारु होगा बल्कि मोहाली को एक आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में पहचान भी मिलेगी। इस योजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर एक अहम बदलाव भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मोहाली नगर निगम के अधीन आने वाली कई प्रमुख सड़कों को दोबारा गमाडा ने अपने अधीन ले लिया है। पहले इन सड़कों को नगर निगम मेंटेन कर रही थी। अब ‘नेक्स्ट जेनरेशन प्रोग्राम’ के तहत इनका विकास और रखरखाव गमाडा द्वारा किया जाएगा। इसे लेकर निगम और स्थानीय स्तर पर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
छोटे ठेकेदारों की रोजी-रोटी छीनने की है साजिश
गमाडा गमाडा कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर इस तरह का टेंडर तैयार किया गया है ताकि बड़े निर्माण और मेंटेनेंस कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके और स्थानीय ठेकेदारों को पूरी तरह हाशिये पर धकेला जा सके। एसोसिएशन के प्रधान हर्षदीप सिंह सरा, ठेकेदार मनविंदर सिंह गिल, हरिंदर सिंह, रघुबीर सिंह और राजन शर्मा ने वरिष्ठ गमाडा अधिकारियों से मुलाकात कर बताया कि गमाडा और सरकार स्थानीय ठेकेदारों की रोजी-रोटी छीनने की साजिश रच रही है। उन्होंने साफ कहा है कि 10 साल के लिए एक ही कंपनी को काम देने की तैयारी कर ली है। गमाडा के इतिहास में पहली बार ऐसा किया जा रहा है। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि टेंडर रद्द नहीं किया गया तो वे परिवारों सहित भूख हड़ताल, सड़क प्रदर्शन और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेंगे।
‘मोहाली नेक्स्ट जेनरेशन प्रोग्राम’ के तहत यह टेंडर काल किया गया है। उम्मीद है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इस पर काम शुरू होगा और मोहाली को सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। - अजय गर्ग, एक्सईएन, गमाडा