फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Municipal Corporation election results to open today, 50 wards to get new councillors

Mohali News: आज खुलेगा मोहाली नगर निगम चुनाव का पिटारा, 50 वार्डों को मिलेंगे नए पार्षद

Fri, 29 May 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mohali Municipal Corporation election results to open today, 50 wards to get new councillors
मोहाली। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें शुक्रवार को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं। शहर के 50 वार्डों को आज नए पार्षद मिलने जा रहे हैं। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार के चुनाव में कई वार्डों में बेहद रोचक मुकाबले देखने को मिले, जिसके चलते नतीजे चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।
विज्ञापन

इस चुनाव में जहां कई पुराने पार्षद अपनी सियासी जमीन बचाने के लिए मैदान में उतरे हैं, वहीं बड़ी संख्या में नए चेहरों ने भी चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाई है। इस बार नगर निगम में नए चेहरों की संख्या अधिक देखने को मिल सकती है, हालांकि कुछ अनुभवी नेताओं की वापसी की भी पूरी संभावना बनी हुई है। सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 5, 6, 9, 10, 21, 37, 39 और 42 को लेकर हो रही है। इन वार्डों में मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है और यहां के परिणाम पूरे चुनावी माहौल की दिशा तय कर सकते हैं। इसके अलावा कई अन्य वार्ड भी ऐसे हैं जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा और मतगणना के दौरान चौंकाने वाले परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


पिछली बार कांग्रेस का रहा था दबदबा
पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 में से 37 वार्डों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार राजनीतिक परिस्थितियां काफी बदली हुई नजर आ रही हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के कारण पार्टी ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने भी कई वार्डों में मजबूत दावेदारी पेश की है। ऐसे में इस बार त्रिकोणीय और कई जगह बहुकोणीय मुकाबले देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा जोश बनाम अनुभव की लड़ाई
इस चुनाव की खास बात यह भी रही कि सबसे कम उम्र और सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी मैदान में थे। युवाओं ने जहां नई सोच और विकास के वादों के साथ चुनाव लड़ा, वहीं अनुभवी नेताओं ने अपने पुराने कार्यों और जनसंपर्क के दम पर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। अब देखना होगा कि जनता युवा चेहरों पर भरोसा जताती है या अनुभव को प्राथमिकता देती है।

दो स्थानों पर होगी मतगणना
नगर निगम चुनाव की मतगणना मोहाली में दो अलग-अलग स्थानों पर करवाई जाएगी। वार्ड नंबर 1 से 25 तक की मतगणना कम्युनिटी सेंटर फेज-7 में होगी, जबकि वार्ड नंबर 26 से 50 तक के वोटों की गिनती कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-69 में की जाएगी। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी और पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed