फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Municipal Corporation beat the drum of water drainage, the pole opened in an hour

मोहाली नगर निगम ने पीटा पानी की निकासी के प्रबंध का ढोल, एक घंटे में खुली पोल

Mon, 26 Jul 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mohali Municipal Corporation beat the drum of water drainage, the pole opened in an hour
मोहाली.....बारिश के दौरान फेज 5 की मार्केट की पार्किंग में भरे पानी ने तालाब का रूप धारन किया। - फोटो : MOHALI
मोहाली। रविवार दोपहर बाद हुई एक घंटे की बारिश ने वीआईपी सिटी में नगर निगम के पानी की निकासी के लिए किए गए दावों की पोल खोल कर रख दी। शहर में कई जगह पानी निकासी का काम शुरू करवाकर नगर निगम ने जो निकासी के पूरे पक्के प्रबंध होने का ढोल पीटा था, उसकी पोल शहर में रविवार को हुई एक घंटे की बारिश ने खोल कर रख दी है। यह हालात तब रहे जब मेयर यह चेतावनी दे चुके हैं कि अगर जलभराव हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बावजूद एक घंटे की बारिश में ही शहर की कई प्रमुख सड़कें, पार्क, बाजार और रिहाइशी इलाके बारिश के पानी से लबालब हो गए। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे मूसलाधार बारिश शुरू हुई। लोगों को गर्मी से तो थोड़ी राहत मिली पर उससे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मानसून की शुरूआत में ही वीआईपी सिटी के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई। निगम ने ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पर भारीभरकम खर्च कर जलभराव से निजात मिलने का दावा किया था। निगम के ये दावे रविवार को हुई मूसलाधार बारिश में डूबकर दम तोड़ गए। करीब एक घंटा हुई बारिश के बाद फेज-5, 4, 7 और 11 जलमग्न हो गए। फेज-5 का रिहाइशी इलाके में और शॉपिंग स्ट्रीट में पानी की निकासी सहीं न होने के कारण बारिश के पानी से लबालब भर गए। वहीं फेज 3-5 का लाइट प्वांइट और पीटीएल लाइट प्वांइट भी पानी में डूब गए। जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सड़कों और रिहाइशी इलाकों के अलावा रोज गार्डन, मैंगो पार्क और उसके आसपास की सड़कें भी जलमग्न हो गई। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया की टूटी सड़कें में पानी भर से भारी वाहनों को भी परेशानी हुई। मानसून की दूसरी और पहली मूसलाधार बारिश में वीआईपी सिटी में यह जलभराव उस स्थिति में हुआ है, जब मेयर यह साफ कह चुके हैं कि जलभराव होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पर भारीभरकम खर्च किया है। मोहाली के निगम चुनावों में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बावजूद एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने सभी दावों को जलभराव में डूबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed