फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali lags in HPV vaccination, ranking 20th in the state with only 8.58% coverage

Mohali News: एचपीवी टीकाकरण में मोहाली फिसड्डी, प्रदेश में 20वें स्थान पर, सिर्फ 8.58 फीसदी कवरेज

Sat, 08 Aug 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mohali lags in HPV vaccination, ranking 20th in the state with only 8.58% coverage
मोहाली। मोहाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान धीमी गति से चल रहा है। जिले में छह महीने में केवल 1,050 पात्र किशोरियों को ही वैक्सीन लग पाई है। यह कुल लक्ष्य का महज 8.58 फीसदी है, जिससे मोहाली पंजाब के 23 जिलों में 20वें स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मोहाली में 12,237 पात्र किशोरियां थीं। पूरे पंजाब में 3,11,783 पात्र किशोरियों में से 56,921 को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। राज्य का औसत टीकाकरण 18.26 फीसदी है।
विज्ञापन

टीकाकरण में श्री मुक्तसर साहिब 45 फीसदी कवरेज के साथ सबसे आगे है। गुरदासपुर (39 फीसदी), होशियारपुर (30 फीसदी), तरनतारन (27 फीसदी) और संगरूर (27 फीसदी) शीर्ष पांच में हैं। लुधियाना चार फीसदी कवरेज के साथ सबसे पीछे है। जिला टीकाकरण अधिकारी गिरीश डोगरा ने एचपीवी वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी के कारण अभिभावक टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। इसी वजह से कई जिलों में लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान और भ्रामक जानकारी
गिरीश डोगरा ने अभिभावकों से अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर जाकर और स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रही हैं। वे अभिभावकों की शंकाओं का समाधान कर रही हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। मोहाली में अब तक 1,397 टीकाकरण सत्र प्रस्तावित थे। इनमें से 1,282 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद, टीकाकरण की गति धीमी बनी हुई है। विभाग आने वाले दिनों में जागरूकता अभियान को और तेज करेगा। इसका लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र किशोरियों को वैक्सीन लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में एचपीवी टीकाकरण (5 अगस्त 2026 तक)

पंजाब

कुल पात्र किशोरियां : 3,11,783
वैक्सीन लग चुकी : 56,921
औसत कवरेज : 18.26%

मोहाली

पात्र किशोरियां : 12,237
वैक्सीन लग चुकी : 1,050
कवरेज : 8.58%
पंजाब में रैंक : 20वां स्थान (23 जिलों में)

टॉप-5 जिले

श्री मुक्तसर साहिब – 45%
गुरदासपुर – 39%
होशियारपुर – 30%
तरनतारन – 27%
संगरूर – 27%

सबसे कम कवरेज: लुधियाना – 4%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed