{"_id":"608d361a537c6f6a752461e6","slug":"mohali-district-administration-has-made-change-in-functioning-of-sewa-kendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: बदली सेवा केंद्रों की वर्किंग, कर्मियों के लिए टीकाकरण सर्टिफिकेट जरूरी, शाम चार बजे तक ही होगा काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: बदली सेवा केंद्रों की वर्किंग, कर्मियों के लिए टीकाकरण सर्टिफिकेट जरूरी, शाम चार बजे तक ही होगा काम
Sat, 01 May 2021 06:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 May 2021 06:28 PM IST
सार
सेवा केंद्रों में काम करने वाले मुलाजिमों के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। सेवा केंद्रों में कर्मचारियों को बिना टीका प्रमाण पत्र के काम करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
पंजाब में सेवा केंद्रों का समय बढ़ेगा
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल की वजह से मोहाली जिला प्रशासन ने सेवा केंद्रों की वर्किंग में थोड़ा बदलाव किया है। अब सेवा केंद्र सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खुलेंगे। वहां पर भरी जाने वाली फीसों का भुगतान डिजिटल माध्यम पीओएस से होगा। इसके अलावा सेवा केंद्रों में काम करने वाले मुलाजिमों के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। सेवा केंद्रों में कर्मचारियों को बिना टीका प्रमाण पत्र के काम करने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सेवा केंद्रों में आने वाले लोगों को पहले परमिशन लेनी होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना महामारी काफी तेज गति से बढ़ रही है। ऐसे में सेवा केंद्रों के काम पर कोई असर न पडे़ इसलिए जिला प्रशासन ने अपने वर्किंग में बदलाव किया है। ऐसे में सुबह सेंटर जल्दी ही अपना काम शुरू करेंगे। बिना पूर्वानुमति के किसी भी आवेदक को कोई सेवा प्रदान नहीं की जाएगी। अप्वाइंटमेंट मोबाइल ऐप M-sewa और Cova app के साथ ही वेबसाइट dgrpg.punjab.gov.in/Sewa-kendras/या मोबाइल नंबर 8968593812, 8968593813 पर संपर्क करके ली जा सकती है।
विज्ञापन
सेवा केंद्रों के अंदर कर्मचारियों और नागरिकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। उम्मीदवार केवल सेवा काउंटरों की संख्या के अनुसार सेवा केंद्रों के अंदर जा सकते हैं। बाकी उम्मीदवारों को सेवा केंद्र के बाहर इंतजार करना होगा। जो दस्तावेज तैयार होंगे, उनकी डिलीवरी कोरियर के माध्यम से की जाएगी। कोरोना की वजह से मोली प्रशासन की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे है। कई दफ्तरों में सीधे अफसरों से मिलने पर रोक लग गई है। लोगों को सिंगल विंडों के माध्यम से ही सारी सेवाएं दी है। मोहाली पंजाब की मिनी राजधानी भी मानी जाती है। यहां पर पंजाब सरकार के कई बड़े दफ्तर हैं।
विज्ञापन