{"_id":"6a0d2a99a5ef754b0405fec9","slug":"mohali-cricketer-gurnoor-brar-joins-team-india-pace-of-147-km-h-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली का बढ़ा मान: 147 की रफ्तार से टीम इंडिया में शामिल हुए गुरनूर बराड़, कोच बोले- मेरा ट्रेनी बेहतर करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली का बढ़ा मान: 147 की रफ्तार से टीम इंडिया में शामिल हुए गुरनूर बराड़, कोच बोले- मेरा ट्रेनी बेहतर करेगा
Wed, 20 May 2026 09:06 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Wed, 20 May 2026 09:06 AM IST
सार
मुक्तसर जिले में जन्मे युवा क्रिकेटर गुरनूर बराड़ का भारतीय टीम में चयन हुआ है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
गुरनुर बराड़ भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्राइसिटी का एक सितारा टीम इंडिया में चमकने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के युवा क्रिकेटर गुरनूर बराड़ को जगह दी है।
उनके चयन से परिवार में खुशी का माहाैल है। जैसे ही बेटे ने पिता को भारतीय टीम के चयन होने की जानकारी दी तो खुशी से उनके आंसू निकल गए।
विज्ञापन
उनके चयन से परिवार में खुशी का माहाैल है। जैसे ही बेटे ने पिता को भारतीय टीम के चयन होने की जानकारी दी तो खुशी से उनके आंसू निकल गए।
मोहाली से टीम इंडिया मेें खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी
गुरनूर बराड़ इस समय आईपीलएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं। टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बाद मोहाली से टीम इंडिया में खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर होंगे। गरनूर ने इसी सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 147 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।पुरुष चयन समिति की मंगलवार को गुवाहाटी में बैठक हुई जिसके बाद टीम की घोषणा की गई। आईपीएल के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान और भारत के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून से धर्मशाला में खेला जाएगा। अगले साल वनडे विश्व कप होना है इसलिए तैयारी के लिहाज से सीरीज अहम होगी। टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन