फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali, complendes, gurdwara in house, Sri akal home Sahib

घर में बने गुरुद्वारे का मामला श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा

Thu, 16 Jun 2016 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 16 Jun 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
mohali, complendes, gurdwara in house, Sri akal home Sahib
- फोटो : demo pic
 फेज-6 स्थित घर में बनाए गए गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब रखने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धर्म प्रचार कमेटी ने इसकी शिकायत श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह से की है। अकाल तख्त ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तख्त श्री केसगढ़ को मौके का जायजा लेने के लिए कहा है। वहीं, कमेटी की ओर से श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, श्री दरबार साहिब अमृतसर, एसएसपी मोहाली, प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए लिखकर भेज दिया है।
विज्ञापन

धर्म प्रचार कमेटी के इंचार्ज जतिंद्रपाल सिंह ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार गुरबचन सिंह को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि फेज-6 में सुरजीत नाम के व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थों के लिए एक कमरे में गुरुद्वारा बनाया है। इसमें  उसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब स्थापित कर दिया है। जिस जमीन पर वह रह रहा है वह सरकारी है। आरोप है कि उसने उस जमीन पर कब्जे की नियत से यह किया है। चिट्ठी में बताया गया है सुरजीत सिंह वहां पर युवक-युवतियों की शादी करवाकर प्रमाणपत्र जारी करता है। इस व्यक्ति के खिलाफ पहले भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का मामला फेज-1 थाने में दर्ज है। उस समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब को वहां से उठाकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा अंब साहिब में स्थापित किया गया था।
विज्ञापन

जतिंद्रपाल ने बताया कि एक बार उन्हें भी शिकायत मिली थी और उन्होंने वहां से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप ले आए थे। क्योंकि वहां पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की जा रही थी। इसके अलावा चिट्ठी में बताया गया है कि हैरानी की बात है कि एक महीने बाद ही सुरजीत ने दोबारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब को स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed