फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali bus stand, Bus stand problem, Mohali new bus stand, Mohali bus stand Inaugaration

तारीख पर तारीख, पर नहीं आई बस अड्डे के उद्घाटन की तारीख

Fri, 26 Aug 2016 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 26 Aug 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
Mohali bus stand, Bus stand problem, Mohali new bus stand, Mohali bus stand Inaugaration
तारीख पर तारीख, पर नहीं आई बस अड्डे के उद्घाटन की तारीख - फोटो : अमर उजाला
देश का सबसे हाईटेक बस अड्डा अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इसके उद्घाटन के लिए लंबे समय से तारीख पर तारीख लग रही हैं, लेकिन अभी तक शुभ मुहूर्त नहीं आया है। बहरहाल इस बस अड्डे के लोकार्पण का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिक्रयोग है कि देश के पहले एसी इंटर स्टेट बस अड्डे का पहले 31 जुलाई को उद्घाटन होना था। उद्घाटन के विलंब के लिए पहला कारण जुलाई के अंतिम सप्ताह में बारिश और इसकी वजह से सड़क के निर्माण सहित अन्य लंबित कार्यों के अलावा वीवीआई का समय नहीं मिलने जैसे कारण बताए गए थे। इसके बाद 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बस अड्डे के उद्घाटन की चर्चा थी, लेकिन इस दिन इलाके में मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बावजूद उद्घाटन नहीं हो पाया। वहीं अगले दिन 16 अगस्त पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग की टीम द्वारा इंटर स्टेट बस अड्डे का मुआयना करने के बाद एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर उद्घाटन के संकेत दिए थे। इसके बावजूद भी उद्घाटन नहीं हो पाया।
विज्ञापन


700 करोड़ आई है लागत
शहीद बंदा सिंह बहादुर के नाम पर तैयार किए गए देश के इस हाईटेक बस अड्डे के निर्माण पर 700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस बस अड्डे का निर्माण सीएंडसी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने किया है।
विज्ञापन


तय अवधि में हुआ बस अड्डे का निर्माण
सीएंडसी कंस्ट्रक्शन कंपनी की प्रवक्ता के मुताबिक, मोहाली के इंटर प्रोजेक्ट को 31 जुलाई 2016 से पहले पूरा करने का करार किया था। कंपनी इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर चुकी है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद 31 जुलाई से पहले गमाडा और पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग को टेकओवर करने के लिए कहा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed