फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mobile tower, Stop mobile tower instolation in mohali

लोगों ने पार्क में मोबाइल टावर लगाने का काम रुकवाया

Wed, 22 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Wed, 22 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mobile tower,  Stop mobile tower instolation in mohali
केंद्र सरकार ने शिकायत निवारण पोर्टल के लिए मोबाइल एप्लीकेशन लांच की है।
फेज-10 के रिहायशी पार्क में मंगलवार को एक नामी प्राइवेट टेलीफोन कंपनी के मुलाजिम बिना मंजूरी के पार्क में मोबाइल टावर लगाने पहुंचे। इलाके के लोग सिटीजन वेलफेयर डेवलपमेंट फोरम के बैनर तले एकजुट होकर काउंसिल के चेयरमैन रिपुदमन की अगुवाई में एकजुट होकर टावर लगाने का काम रुकवा दिया। लोगों ने कंपनी के मुलाजिमों को वहां से भगा दिया। मुलाजिम टावर लगाने के लिए जेसीबी लेकर आए थे। 
विज्ञापन


एडवोकेट रंजीवन सिंह ने बताया कि जब टावर लगाने आए कंपनी के मुलाजिमों से अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने एक कॉपी दी। इसमें 13 साइट्स दिखाई गई थी। इनमें फेज-10 स्थित कोठी नंबर 2280 के पास पार्क में टावर लगाने की अनुुमति एसडीसी की ओर से दी गई थी। इस मौके पर एडवोकेट ने कहा कि एडीसी पार्क में टावर लगाने की अनुमति कैसे दे सकता है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी वाले मकान नंबर 2280 के नजदीक वाले पार्क की अनुमति लेकर 2229 के साथ वाले पार्क में पार्क में टावर लगा गए। 
विज्ञापन


रिपुदमन सिंह ने कहा कि गमाडा की तरफ से जो पार्क लोगों के लिए बनाए गए थे। उनकी कीमत भी लोगों के मकानों की अलॉटमेंट के साथ ही वसूली गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कोई भी व्यक्ति कहेगा कि वह फीस भरने को तैयार है। ऐसे में क्या उसे पार्क में कॉमर्शियल काम करने दिया जाए। इसके लिए क्या गमाडा उसे अनुमति दे देगा। उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर पार्क में टावर नहीं लगने दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। एडीसी को मामले में निजी तौर पर पार्टी बनाया जाएगा। उन्होंने ही इस तरह की इजाजत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed