फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A surge of devotion at Shiva temples; temples resounded with chants of 'Har-Har Mahadev

Mohali News: शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

Tue, 25 Aug 2026 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A surge of devotion at Shiva temples; temples resounded with chants of 'Har-Har Mahadev
मोहाली। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जल, दूध, बेलपत्र और फूल अर्पित किए। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। सेक्टर-70 स्थित श्री प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। सेक्टर-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण बड़े हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा की। यहां भी भक्तों ने जलाभिषेक कर बेलपत्र और फूल चढ़ाए। मंदिर परिसर में सुबह से ही भजन-कीर्तन और जयकारों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन




भंडारे और भक्तिमय माहौल

श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। सेवादारों ने लोगों को प्रसाद वितरित किया और उनकी सेवा की। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भी सावन के अंतिम सोमवार को लेकर खास उत्साह दिखा। शाम तक मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। पूरे दिन शहर के शिवालयों में भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed