{"_id":"6a8cb28791ee9bdb050462e9","slug":"a-massive-surge-of-devotion-was-witnessed-at-shiva-temples-on-the-last-monday-of-sawan-mohali-news-c-71-1-mli1011-146266-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
नयागांव। सावन के अंतिम सोमवार को नयागांव और आसपास के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधकों ने भक्तों की सुविधा के लिए इंतजाम किए। प्राचीन शिव मंदिर अरना वरना नागभूमि सिद्ध पीठ के पंडित शैलेंद्र प्रसाद शास्त्री ने बताया कि भक्तों ने हर्ष के साथ व्रत का उद्यापन किया। नयागांव के युवा मंडल ने सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारा भी आयोजित किया। इसमें मालपुआ, खीर, दाल, चावल और रोटी का लंगर चला।