{"_id":"615768e58ebc3e626a6f6ea9","slug":"mla-accuses-punjab-government-of-duping-farmers-of-crores-in-the-name-of-green-expressway-mohali-news-pkl428697468","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने पंजाब सरकार पर लगाया ग्रीन एक्सप्रेस-वे के नाम पर किसानों से करोड़ों के घपले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने पंजाब सरकार पर लगाया ग्रीन एक्सप्रेस-वे के नाम पर किसानों से करोड़ों के घपले का आरोप
विज्ञापन
डेराबस्सी। हलका शिअद विधायक एनके शर्मा ने शुक्रवार को गांव परागपुर में खेतों में जाकर एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार ग्रीन एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की जमीन एक्वायर करने के नाम पर किसानों के साथ करोड़ों रुपये का घपला कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार करोड़ों रुपये की जमीन को कौड़ी के भाव एक्वायर करने जा रही है। जिसका अकाली दल की ओर से लगातार पूरे पंजाब में विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हलका डेराबस्सी में तकरीबन 400 एकड़ जमीन इस एक्सप्रेस-वे के लिए एक्वायर कर रही है। इसमें कम से कम दो हजार करोड़ रुपये का घपला किया जा रहा है।
एनके शर्मा ने शनिवार को मौके पर एक्वायर की जा रही जमीन दिखाते हुए बताया कि पंजाब सरकार की ओर से गांव बांकरपुर में स्थित आम आदमी पार्टी के नेता कुलजीत सिंह रंधावा की जमीन 6 करोड़ 63 लाख रुपये प्रति एकड़ में एक्वायर कर रही है। जबकि इसी जमीन के साथ जुड़ती गांव परागपुर के आम किसान की जमीन सिर्फ 33 लाख रुपये प्रति एकड़ एक्वायर कर रही है, जो कि किसानों के साथ सरेआम धोखाधड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी लाभ के लिए आम आदमी पार्टी के नेता किसानों के साथ हो रही इस धक्केशाही के बारे में कोई आवाज नहीं उठा रहे हैं। जबकि अकाली दल किसी कीमत पर भी इलाके के किसानों के साथ धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक 27 किलोमीटर में एक्वायर करने वाली जमीन की कीमत एक जैसी होनी चाहिए, जबकि यहां बिल्कुल साथ-साथ जुड़ती जमीन की कीमत में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि पूरे हलके में इसी तरह किया जा रहा है। इसके खिलाफ अकाली दल की ओर से लगातार संघर्ष किया जा रहा है।
इस मौके पर एनके शर्मा ने कहा कि वीरवार को उनके दफ्तर के आगे किसानों के साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था। जबकि संयुक्त किसान मोर्चे के एक-एक किसान की वह पूरी इज्जत करते हैं।
विज्ञापन
वहीं इस बारे मेें आम आदमी पार्टी के नेता कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि सरकार की ओर से अपने नियमों के मुताबिक जमीन एक्वायर की गई है। वह सरकार से मांग करते हैं कि इलाके के हर किसान को महंगे दाम देकर उनकी जमीन एक्वायर करनी चाहिए।