फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   misdeed victim said - four accused were not caught even after assurance from SSP and DSP

Mohali News: दुष्कर्म पीड़िता बोली-एसएसपी और डीएसपी के आश्वासन के बाद भी नहीं पकड़े गए चार आरोपी

Sat, 25 Jan 2025 01:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 25 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
misdeed victim said - four accused were not caught even after assurance from SSP and DSP
एक आरोपी ने हरियाणा पुलिस का कर्मी बताकर धमकाया था, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप
विज्ञापन

महिला ने मुख्यमंत्री व एसएसपी मोहाली को दी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना के एक होटल में छह नवंबर को एक महिला ने चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद 8 नवंबर को चार लोगों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापे मार रहे हैं। वहीं पीड़िता का कहना है कि एसएसपी और डीएसपी के आश्वासन के बाद भी चारों आरोपी गिरफ्त से दूर हैं।

मामले में महावीर चहल नामक एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। पीड़ित महिला ने दो दिसंबर को मुख्यमंत्री व एसएसपी मोहाली को दोबारा शिकायत दी थी कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है और आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं किया जा रहा। जबकि आरोपी सरेआम खुला घूम रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि दुष्कर्म करने वालों में से एक व्यक्ति ने अपने आप को हरियाणा का पुलिस मुलाजिम बताकर उसे डराया धमकाया था। महिला ने बताया कि वह एक आरोपी जिसने उसे जींद से जीरकपुर बुलाया था उसी को जानती है। वही व्यक्ति उसे जीरकपुर बस स्टैंड से होटल में अपनी गाड़ी से ले गया था। जिसका नाम उसने पुलिस को दे दिया था। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाय समझौता करने का दबाव बना रही है। महिला ने बताया कि आरोपी अपने कुछ बंदे उनके घर भेजकर दबाव बना रहे हैं और धमकियां भी दे रहे हैं। वह 20 दिसंबर को एसएसपी मोहाली से मिली तो उन्होंने दो चार दिन का टाइम दिया लेकिन एक माह हो चुके हैं। इसके बाद 20 जनवरी को उसे दोबारा डीएसपी जीरकपुर ने बुलाया था और दो दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया लेकिन एक सप्ताह होने को है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने पुलिस के आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट्स

पुलिस की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। हम आरोपियों के काफी नजदीक हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
-सतनाम सिंह, चौकी इंचार्ज बलटाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed