{"_id":"648f6a3c42cc656b0609df14","slug":"minor-raped-case-against-the-accused-mohali-news-c-71-1-mli1001-1904-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस
विज्ञापन
डेराबस्सी। इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग लड़की की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता कि मां ने शिकायत दी है कि उसकी शादी 2007 में हुई थी। उसके पति से उसको चार बच्चे थे। इसके बाद पति का उसके साथ आपस में झगड़ा रहने लगा तो 2019 में पंचायती फैसले से वह दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद उसकी बड़ी बेटी और दोनों बेटे उसके पति के साथ रहने लगे थे और छोटी बेटी उसके साथ अंबाला में रह रही है। वह अंबाला में झाड़ू-पोंछा करके अपनी बेटी को पाल रही है।
छह जून को जगाधरी में रहने वाली उसकी बहन का फोन आया कि उसकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी उसके साथ फोन कॉल में लाइन पर है और वह बात करना चाहती है। जैसे ही उसने अपनी बेटी का हाल पूछना चाहा तो वह रोने लगी और बताया कि उसके पिता ने रेणु नामक एक महिला को अपनी धर्म बहन बनाया हुआ है और वह उनके घर में किराए पर रहती है। उसने मई में हसनपुर निवासी एक जस्सी नामक युवक को अपने कमरे में बुलाया और उसे भी कमरे में बुलाकर दोनों को वहां छोड़कर खुद बाहर चली गई। इसके बाद जस्सी ने उसको धमकी देकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित ने डर के मारे अपने पिता को यह बात नहीं बताई, क्योंकि आरोपी जस्सी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
अब पीड़ित की मां ने फोन पर यह सब बातें सुनकर अपनी बेटी की शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने आरोपी जस्सी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।