{"_id":"6a7a394fc8c496081807b757","slug":"minor-girl-on-her-way-to-school-abducted-for-two-days-gang-raped-and-dumped-on-the-road-mohali-news-c-16-1-pkl1005-1093827-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्र को दोबारा किया अगवा, फिर दोहराई वारदात; इस कारण आरोपी बना दरिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्र को दोबारा किया अगवा, फिर दोहराई वारदात; इस कारण आरोपी बना दरिंदा
Tue, 11 Aug 2026 02:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:19 AM IST
सार
चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर में स्कूल की नाबालिग छात्रा को लगातार दो दिन अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस वारदात की शिकायत अब पुलिस तक पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीरकपुर में स्कूल जा रही 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा को कार सवार तीन आरोपियों ने लगातार दो दिन अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया।
तीनों ने छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और अज्ञात स्थान पर ले गए। पहली वारदात के बाद छात्रा को जीरकपुर में सड़क पर फेंक गए लेकिन अगले दिन उसे फिर अगवा कर लिया गया। दूसरी वारदात के बाद आरोपी छात्रा को बलटाना में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले।
राहगीरों की मदद से छात्रा ने मां को फोन किया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्ती के लिए बना रहा था दबाव
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार छात्रा 6 अगस्त की सुबह स्कूल जा रही थी। रास्ते में कार सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इनमें से एक युवक पिछले कुछ दिनों से छात्रा पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। छात्रा के इन्कार करने पर आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश किया और कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए।
शिकायत के मुताबिक वहां छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दोपहर करीब सवा दो बजे आरोपी उसे जीरकपुर के बिग बाजार के पास अर्धबेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। डर के कारण छात्रा ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को कुछ नहीं बताया।

अगले दिन फिर किया अगवा
7 अगस्त को छात्रा दोबारा स्कूल जाने के लिए घर से निकली। आरोप है कि कार सवार तीनों आरोपियों ने उसे फिर रास्ते में रोक लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। उसे दोबारा अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहां सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। शाम करीब पांच बजे आरोपी छात्रा को बलटाना में एक गिफ्ट शॉप के पास सड़क पर छोड़कर भाग गए। छात्रा उस समय बेहोशी की हालत में थी। राहगीरों की मदद से उसने अपनी मां को फोन किया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बलटाना चौकी लेकर गए।
8 अगस्त को बताई पूरी घटना
पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को छात्रा ने अपनी मां और पुलिस को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच में घटना में इस्तेमाल कार, आरोपियों की पहचान, छात्रा को ले जाने के स्थान और घटनाक्रम से जुड़े अन्य साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ रही है। थाना जीरकपुर के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।