फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor and teenage girls are going missing in the district, no trace of anyone found

Mohali News: जिले में आए लापता हो रही नाबालिग और किशोर लड़कियां, किसी का नहीं लगा सुराग

Sat, 27 Jul 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Minor and teenage girls are going missing in the district, no trace of anyone found
मोहाली। जिले में एक दिन छोड़कर अलग-अलग घरों से नाबालिग और किशोर लड़कियां लापता हो रही हैं। शहर में पिछले एक हफ्ते में पांच नाबालिग लड़कियां घर से लापता हो चुकी हैं। लापता होने का कारण युवकों की ओर से किशोरियों को शादी का झांसा देकर साथ ले जाने का मामला सामने आया है। बहरहाल लापता लड़कियों की पुलिस तलाश कर रही है, वहीं, पुलिस ने इन किशोरियों को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लापता सभी किशोरियां प्रवासी परिवार से संबंधित हैं। इनमें पहला मामला नयागांव थाने में दर्ज किया गया है। 16 जुलाई से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता है। इसको कोई अज्ञात युवक साथ ले गया है। पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में उसे अगवा करने की शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला सिटी कुराली में दर्ज किया गया है। यहां 17 वर्षीय लड़की 19 जुलाई से लापता है। यह लड़की अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस मामले में लापता लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी को मोरिंडा निवासी युवक राजिंदर सिंह शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने पिता के बयान पर आरोपी राजिंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरा मामला जीरकपुर थाने में दर्ज किया गया है। यहां 4 जुलाई से 16 साल की नाबालिग लड़की लापता है जिसे कोई अज्ञात शादी का झांसा देखकर बहला फुसला कर साथ ले गया है। इस मामले में भी लड़की के पिता की शिकायत पर अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चौथा मामला फेज-1 थाने में दर्ज किया गया है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की 20 जुलाई से लापता है। फेज-7 की अमर कॉलोनी की रहने वाली प्रवासी लड़की को देसराज नाम का युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता के बयान पर आरोपी देसराज पर केस दर्ज कर लिया है।

पांचवां मामला सदर खरड़ में दर्ज किया गया है। यहां 17 वर्षीय लड़की 27 मार्च से लापता है। पुलिस ने इस मामले में पांच महीने बाद मामला दर्ज किया है। संते माजरा की रहने वाली लड़की को सुनाम संगरूर के रहने वाला अर्श शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अर्श के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed