{"_id":"66b8eb109006a4da680e78f2","slug":"minister-assured-promotion-of-master-cadre-lecturers-will-happen-soon-mohali-news-c-71-1-spkl1025-118038-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मंत्री ने दिया आश्वासन, जल्द होगी मास्टर कैडर के लेक्चररों की पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मंत्री ने दिया आश्वासन, जल्द होगी मास्टर कैडर के लेक्चररों की पदोन्नति
विज्ञापन
कुराली। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मास्टर कैडर यूनियन पंजाब के नेताओं के साथ मीटिंग दौरान आश्वासन दिया कि इस कैडर के 2200 लेक्चररों और मुख्य अध्यापकों की पदोन्नतियां जल्द की जाएंगी।
यूनियन के प्रदेश नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान गुरप्रीत सिंह रियाड़ और प्रदेश महासचिव बलजिंदर धालीवाल के नेतृत्व में मास्टर कैडर के प्रमोशन और अन्य मांगों के समाधान के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मिला।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि इस बैठक में मास्टर कैडर से लेक्चररों और मुख्य अध्यापकों की पदोन्नतियों को लेकर गंभीर चर्चा हुई। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि मास्टर कैडर से लेक्चररों की 2200 पदोन्नतियों की प्रक्रिया जारी है। वरिष्ठता सूची में कुछ खामियों के कारण प्रमोशन में समय लग रहा है। प्रमोशन में आ रही रुकावटें जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा शिक्षा अभियान और रमसा के तहत काम कर चुके शिक्षकों को भी अप्रत्याशित छुट्टी देने, अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को सामाजिक शिक्षा पद पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने 2.59 गुणक, ग्रामीण भत्ता, सीमा क्षेत्र भत्ता, एसीपी लाभ, डीए बकाया जारी करने, और शिक्षकों को पंजाब का वेतन स्केल देने आदि वित्तीय मांगों को भी वित्त मंत्री के साथ मिलकर हल कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके जिला अध्यक्ष बलजिंदर सिंह शांतपुरी, इंद्रपाल सिंह, हरकीरत सिंह और गगनदीप सिंह वगैरह मौजूद थे।