फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minimum mercury reached 5.7 degrees for the first time in the season, fog returned

Mohali News: सीजन में पहली बार 5.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, कोहरे की हुई वापसी

Fri, 05 Jan 2024 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury reached 5.7 degrees for the first time in the season, fog returned
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। वीरवार को सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड रही। कई दिनों के बाद कोहरे की भी वापसी हो गई है। शहर की सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई।घने कोहरे के कारण वीरवार को सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया है और दोपहर तक शहर में कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। एक दिन में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग अनुसार सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही लेकिन सुबह साढ़े नौ बजे के बाद यह 100 मीटर तक पहुंच गई।
विज्ञापन


घने से बेहद घने कोहरे का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। घने से बेहद घने कोहरे का पूर्वानुमान है। वीरवार को दिन के समय में हल्की धूप भी निकली। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की धूप निकली सकती है लेकिन लोगों को सर्दी से खास राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में हल्के बादल भी छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
05 जनवरी - 17 - 7
06 जनवरी - 18 - 7
07 जनवरी - 18 - 7
08 जनवरी - 18 - 8
09 जनवरी - 19 - 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed